कई बार ऐसा होता होगा कि आप अपनी फेवरेट ड्रेस पहनती होगी और उसके साथ अपनी पसंदीदा सैंडल पहनना चाहती हैं लेकिन आपकी फटी हुई एड़ियां आपके पूरे लुक को खराब कर देती हैं। हर किसी की चाहत होती है कि आपकी एड़िया मुलायम, कोमल और खूबसूरत हो।
अक्सर खराब लाइफस्टाइल, विटामिन ई की कमी, आयरन या फिर कैल्शियम की कमी के कारण भी एड़िया फट जाती है। कई बार अधिक धूल-मिट्टी में रहने के कारण भी एड़ियां फट जाती है जब उनकी सफाई न की गई हो।
फटी हुई एड़ियों से निजात दिलाने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद है। अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाना चाहते है तो इसे अपना सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फटी हुई एड़ियों से निजात मिल जाएगा।
फटी हुई एड़ियों से निजात पाने के लिए आप केले और नारियल तेल का यूज कर सकते हैं। इन दोनों में ऐसे नेचुरल एंजाइम पाए जाते हैं जो आपकी डेड स्किन को निकालकर उसे मॉश्चराइज करते हैं।
इसके लिए एक बाउल में एक केला मैश कर लें और इसमें 203 चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को फटी हुई एड़ियों रक लगाए। 20-25 लगे रहने के बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी शैंपू या साबुन का इस्तेमाल न करें। कुछ ही दिनों में में फर्क नजर आ जाएगा।
आप चाहे तो सिर्फ नारियल तेल का इस्तेमाल करके एड़ियों को सॉफ्ट बना सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात से पहले गुनगुना या सामान्य नारियल तेल एड़ियों पर लगाएं और मोजे पहनकर सो जाए। दूसरे दिन सुबह उठे और अपने पैरों को धो लें। लगातार 7-8 दिन करें।
Latest Lifestyle News