गर्मियों में देसी अवतार में नजर आईं जाह्नवी कपूर, पिंक कलर के सूट में दिखीं खूबसूरत
रेड कार्पेट से लेकर जिम लुक, आउटिंग हर एक जगह जाह्नवी अपनी स्टाइल की अलग ही छाप बना लेती हैं। जिम के बाहर वह हमेशा शार्ट्स, वर्कआउट पैंट, कॉप टॉप में नजर आती है, लेकिन वह अब जिम के बाहर देसी अवतार में नजर आईं।

इससे एक दिन पहले ही जाह्नवी कपूर डिजाइनर पुनीत बालन का डिजाइनर ग्रीन कलर का सूट पहनकर जिम के बाहर स्पॉट हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इस फिल्म में जान्हवी के साथ अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ और उसके आस-पास के हिस्सों में की गई थी।
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हुईं स्पॉट, इस ड्रेस की कीमत केवल 28 हजार