1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हुईं स्पॉट, इस ड्रेस की कीमत केवल 28 हजार

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हुईं स्पॉट, इस ड्रेस की कीमत केवल 28 हजार

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 11, 2019 07:24 am IST,  Updated : Apr 11, 2019 07:28 am IST

इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल होती रहती हैं। इसी बीच लॉस एंजेलस में प्रियंका और निक स्पॉट हुए।

Priyanka Chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and nick jonas Image Source : INSTRAGRAM

Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा जोनस Priyanka Chopra Jonas के ग्लोबल आइकॉन हैं और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने बेहतरीन काम किया है। इसके चलते उनके फैंस दुनिया के कोने-कोने में हैं। इसके अलावा वह अपने फैशनसेंस के कारण हमेशा जानी जाती है। वह सबसे बेहतरीन आउटफिट्स में नजर आती हैं। इन दिनों प्रियंका पति निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ खूब एंजॉय कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल होती रहती हैं। इसी बीच लॉस एंजेलिस में प्रियंका और निक स्पॉट हुए।

प्रियंका चोपड़ा काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ELOSHI ब्रांड का Fall 2018 की लॉंग स्कर्ट के साथ शार्ट जैकेट पहनकर स्पॉट हुई। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक बूट्स पहने हुए थे।

प्रियंका ने हमेशा की तरह लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किए हुए थे।

Eloshi jacket, priyanka chopra
Image Source : ELOSHI Eloshi jacket

 
अब बात करें प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की तो आपको बता दें कि उन्होंने Eloshi Jacket पहनी जिसकी कीमत 13 हजार 400 रुपए है।

Eloshi , nick jonas, priyanka chopra
Image Source : INSTRAGRAMEloshi skirt

वहीं प्रियंका ने खूबसूरत स्कर्ट पहनी थी। इस स्कर्ट की कीमत $210.00 यानी करीब 14 हजार 500 रुपए है।

निक के लुक की बात करें तो उन्होंने स्लिम फिट ब्लैक जींस के साथ प्रिंटेड पुलओवर पहना था। जिसके साथ व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए हुए थे। वह इस लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

निक और प्रियंका एक साथ अधिक से अधिक समय साथ बिताते है। हाल में ही निक ने अपने भाइयों के साथ 'Cool' नाम से एक गाना रिलीज किया। जो कि काफी अच्छा रिस्पॉंस कर रहा है।

आलिया भट्ट के इस खूबसूरत लुक को करना है कॉपी, तो इस डिजाइनर सिल्क सूट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर बोल्ड अंदाज में आईं नजर, इस यैलो सिल्क गाउन की कीमत सिर्फ इतने हजार रुपए

शिल्पा शेट्टी पॉवर पिंक साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, इस साड़ी की कीमत सिर्फ इतनी...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल