1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मलाइका अरोड़ा एक बार फिर बोल्ड अंदाज में आईं नजर, इस यैलो सिल्क गाउन की कीमत सिर्फ इतने हजार रुपए

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर बोल्ड अंदाज में आईं नजर, इस यैलो सिल्क गाउन की कीमत सिर्फ इतने हजार रुपए

 Written By: Shivani Singh
 Published : Apr 10, 2019 06:55 am IST,  Updated : Apr 10, 2019 06:59 am IST

मलाइका ने कुछ ग्लैमरस तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह बिल्कुल कहर बरपाती हुई नजर आ रही है। देखें तस्वीरें।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : INSTRAGRAM

Malaika Aora Hot Pics: अर्जुन कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर मलाइका अरोड़ा इन दिनों सुर्ख़ियों में रहती हैं। इसके अलावा 45 साल की उम्र अपने फिटनेस के साथ-साथ अपनी फैशनसेंस से इंटरनेट पर आग लगाती रहती है। मलाइका सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही अपनी फ्रेंड्स के साथ मालदीव में हॉलिडे एंजॉय कर वापस आईं। मलाइका के लुक के कारण कई बार उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ता है लेकिन इस बात को नजरअंदाज कर वह अपने स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती हैं। ऐसी ही कुछ ग्लैमरस तस्वीरें मलाइका ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह बिल्कुल कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं।

मलाइका किसी इवेंट के लिए इस लुक में नजर आईं थी। उन्होंने Iris Serban लेबल से खूबसूरत यैलो कलर का सिल्क प्लीटेड गाउन पहना हुआ है। जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही है।

इस लुक के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ लोअर पौनी टेल बनाईं हुई है।

मलाइका अरोड़ा को स्टाइल Tanya Ghavri ने दी है।

 Iris Serban evening gown
Image Source : IRIS SERBAN  Iris Serban evening gown

मलाइका अरोड़ा की इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत की बात करें तो यह 900,00 € यानी करीब 70 हजार 200 रुपए की है।

मलाइका की यह हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

आपको बता दें, मलाइका अरबाज़ ख़ान से तलाक ले चुकी हैं और अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की ख़बरें भी जब-तब आती रहती हैं, मगर इसके बारे में दोनों ने अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

शिल्पा शेट्टी पॉवर पिंक साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, इस साड़ी की कीमत सिर्फ इतनी...

दिव्या खोसला दुल्हन के लुक में आईं नजर, तस्वीरें हो रही है इंटरनेट पर वायरल

ग्लोइंग स्किन के लिए रात को सोने से पहले सोनम कपूर इन टिप्स को करती हैं फॉलो, इंटरव्यू में किया खुलासा

शिल्पा शेट्टी का साड़ी लुक कॉपी करने पर हिना खान हो गई ट्रोल, पहले भी कर चुकी हैं नोरा फतेही के लुक को कॉपी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल