जाह्नवी कपूर साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
जाह्नवी कपूर साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 29, 2020 11:19 am IST, Updated : Dec 29, 2020 11:19 am IST
जाह्नवी कपूर अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही वह क्रीम कलर की खूबसूरत साड़ी में बेहद खूबसूरत आईं। देखें तस्वीरें।
Image Source : INSTAGRAM/TANGHAVRIजाह्नवी कपूर साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के द्वारा लोगों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई लेकिन अपने स्टाइल के कारण हर किसी के दिलों में राज करती हैं। हाल में वह साड़ी लुक में नजर आईं। इस लुक की सोशल मीडिया में काफी तारीफ हो रही हैं।
जाह्नवी कपूर के लुक की बात करें तो वह फैशन डिजाइनर तरुण तहलानी के कलेक्शन से खूबसूरत क्रीम कलर की साड़ी पहने हुए नजर आईं। जिसके बाद में कलर्ड धागों से
खूबसूरत एब्राइंड्री की गई है।
एक्ट्रेस से इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा हुआ है।
वहीं ज्वैलरी की बात करें तो जाह्नवी ने ज्वैल सागा के कलेक्शन से खबूसूरत ईयररिंग्स कैरी किए। इस कंप्लीट लुक में जाह्नवी कपूर बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं।