नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है। कंगना रनौत को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता हैष वह फंक्शन से लेकर एयरपोर्ट लुक से हर किसी का दिल जीत लेती है। इन दिनों वह ट्रेडिशनल अवतार में काफी नजर आ आती है। उनकी सिल्क बनारसी साड़ी पहने हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया मेंम काफी वायरल हो रही है।
दिल्ली में एक इवेंट में कंगना रनौत ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। उन्होंने ब्लू-गोल्डव कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहना हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन कलर का चोकर के साथ लाइट पिंक कलक की लिपस्टिक में नजर आईं। इसके साथ ही हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।