बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ह बात अच्छी तरह से जानती है कि कब, कहां और कैसे अपने लुक से हर किसी को होश उड़ाने है। अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' में अपनी शानदार एक्टिंग से तो हर किसी की बोलती बंद कर दी। वहीं दूसरी और अपने फैशन सेंस से तारीफे ही तारीफ बटोर रही हैं। करीना कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शानदार साड़ी पहने हुए नज़र आईं।
'गुड न्यूज' के फ्रमोशन के दौरान जहां पहला लुक में करीना लेडी बॉस बनी हुई नजर आईं। वहीं दूसरे लुक में कस्टमाइज साड़ी चुनी। जिसे देखकर बस हर किसी ने तारीफ ही की। करीना इस साड़ी में बहुत ही गॉर्जियस नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस साड़ी में 'बेबो' भी लिखा हुआ है। जिसे देखकर आपके दिमाग में करीना का सबसे फेवरेट डायलॉग- मैं अपनी फेवरेट हूं।' याद आ जाएगा।
बहन की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आईं सानिया मिर्जा, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल
करीना के लुक की बात करें तो उन्होंने Picchika कलेक्शन से खूबसूरत ओरगेजा फ्लोरल साड़ी पहनी। जिसमें उनका नाम बेबो लिखा हुआ था। इस लुक के साथ करीना से अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के कलेक्शन की खूबसूरत ईयररिंग्स पहनी। .