1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'रांझणा' गाने में ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नज़र आईं हिना खान, देखें तस्वीरें

'रांझणा' गाने में ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नज़र आईं हिना खान, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 12, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 01:32 pm IST

हिना खान ने  इंस्टाग्राम में कुछ ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan Image Source : INSTRAGRAM

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का प्रियांक शर्मा के साथ पहला गाना 'रांझणा' रिलीज हो चुका है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हिना अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की। जिलमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। पिंक कलर के इस लहंगा में हिना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

दरअसल हिना खान ने अपने गाने 'रांझणा' के शूट के दौरान ब्राइडल फोटोशूट कराया। जिसमें वह पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा-चुनरी पहने हुए नज़र आ रही हैं। जिसमें गोल्डन प्रिंट से खूबसूरत एंब्राइड्री की गई है। 

जाह्नवी कपूर ने पहनी ब्राइडल ड्रेस, फैशन डिजाइनर बोली: मेरे डिजाइन की कॉपी

हिना ने इस लुक के साथ गोल्डन चोकर, बैंगल, मांगटीका, नथ, ईयररिंग्स, कलीरे पहने हुए नजर आ रही हैं।  इसके साथ ही लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

हिना खान ने इन तस्वीरों को शेयर करके कैप्शन लिखा, ' रांझणा के सेट से'

द कपिल शर्मा शो में 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं स्टनिंग

हिना खान के म्यूजिक एल्बम की बात करें तो वह फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के गाने ' रांझणा' में प्रियांक शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

हिना खान और प्रियांक की कमेस्ट्री साफ नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हिना खान और प्रियांक शर्मा अच्छे दोस्त है। दोनों स्टार्स बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल