1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बहन की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आईं सानिया मिर्जा, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

बहन की शादी में बेहद खूबसूरत नजर आईं सानिया मिर्जा, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2019 06:45 am IST,  Updated : Dec 13, 2019 06:45 am IST

सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा और अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन का निकाह आज हैदराबाद में हुआ। इस शादी में सानिया बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। 

Sania mirza- India TV Hindi
Sania mirza

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम का पूर् कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असद्दुदीन से गुरुवार को हैदराबाद में बहुत ही शानदार तरीके से निकाह हुआ था। इस खास मौके में दोनों परिवार के करीबी, दोस्तों के अलावा सानिया मिर्जा की बेस्ट फ्रेंड फराह खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए। इस खास मौके में सानिया मिर्जा ग्रीन कलर के आउटफिट्स में बेदह खूबसूरत नजर आईं।

सानिया मिर्जा ने अपनी बहन की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की। सानिया के लुक की बात करें तो उन्होंने Raw Mango के कलेक्शन से खूबसूरत ग्रीन-गोल्डन कलर का शरारा सूट पहने हुए नजर आईं। 

Sania mirza
Sania mirza

द कपिल शर्मा शो में 'छपाक' का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका पादुकोण, पिंक कलर के आउटफिट्स में दिखीं स्टनिंग

Sania mirza
Sania mirza

सानिया मिर्जा ने इस लुक के साथ गोल्डन जरकन नेकपीस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स के साथ हाथों में  कंगन पहने हुए नजर आईं। खिलाड़ी ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप न्यूड लिपस्टिक, स्मोकी आइज के साथ मेसी बन बनाया हुआ था। सानिया इस लुक में शानदार नजर आ रही थी।

Year Ender 2019: इस साल बॉलीवुड डीवाज के बीच छाई रहीं मनीष मल्होत्रा की शिमरी सीक्वेंड साड़ी

वहीं सानिया की बहन अनम ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह अपने पति अनस के साथ नजर आ रही हैं। 

अनम के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर का लहंगा-चुनरी के साथ अलग से पर्पल कलर का दुपट्टा कैरी किया। इस लुक के साथ अनम से हैवी ज्वैलरी, के साथ लाइट मेकअप पिंक लिपस्टिक के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं उनके पति अनस क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। 

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की बहन अनम फैशन डिजाइनर है। वह सानिया के कई बार आउटफिट्स डिजाइन कर चुकी हैं। वहीं असदुद्दीन बतौर क्रिकेटर कुछ खास नहीं कर सके और अब वह बिजनेस करते हैं।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल