Photos: इस पीले रंग की ड्रेस में करीना कपूर लग रही हैं बेहद खूबसूरत देखिए दिलकश तस्वीरें
Photos: इस पीले रंग की ड्रेस में करीना कपूर लग रही हैं बेहद खूबसूरत देखिए दिलकश तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 15, 2019 11:21 am IST, Updated : Oct 15, 2019 11:31 am IST
करीना कपूर खान अपने शो Ishq 104.8FM सीजन 2 के दौरान काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं।
kareena kapoor
करीना कपूर खान अपने शो Ishq 104.8FM सीजन 2 के दौरान काफी दिलकश अंदाज में नजर आईं। करीना की स्टाइलिश अंदाज का तो हर कोई दीवाना है लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि करीना कपूर को आप कहीं भी स्पॉट करें जैसे जिम, फंक्शन या किसी पार्टी के दौरान वह हर वक्त ग्लैमरस अंदाज में ही नजर आती हैं। बता दें कि हाल ही में करीना कपूर एक इवेंट में आलिया भट्ट के साथ पहुंची। यह इवेंट काफी सुर्खियों में है क्योंकि इस दौरान आलिया और करीना से ऐसे दिलचस्प सवाल किये गए जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
बता दें कि इस इवेंट के दौरान करन ने आलिया से पूछा कि आपने सोचा था कि आप करीना की भाभी बनेंगी? आलिया इसपर कुछ बोलती उससे पहले करीना कहती हैं कि जिस दिन आलिया-रणबीर की शादी होगी, "उस दिन मुझे बेहद खुशी होगी।" हालांकि, इसके बाद आलिया ने भी शर्माते हुए कहा, " मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा।"