बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर सबसे फिट और फैशन सेंस मेंबेस्ट अभिनेत्री की बात की जाए तो मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे ऊपर आता है। हाल में ही एक मलाइका ग्लोबल स्पा अवॉर्ड शो के रेड कारपेट में कहर बरपाती हुई नजर आईं।
बीती रात मुंबर् में ग्लोबल स्पा अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। इस रेड कारपेट में कई हस्तियां शामिल हुई। लेकिन मलाइका अरोड़ा के आते ही हर किसी की निगाहें उन्ही पर जाकर टिक गई। वहीं उनकी अमृता अरोड़ा भी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
सड़क 2 की एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'बॉस लुक' में दिखीं स्टनिंग, देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने Giambattista Valli ब्रांड का खूबसूरत रेड कलर का फ्रिल गाउन पहना। डीप नेक वाले इस गाउन में मलाइका काफी ग्लैमरस नजर आ रही थी।
इस लुक के साथ मलाइका ने लाइट मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक के साथ मेसी बन बनाया हुआ था। वहीं ज्वैलरी में उन्होंने पर्ल के नेकपीस पहने। उनका पूरा लुक बहुत ही बिंदास और हॉट है।
रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने अपने कमेंट्स से चुराया फैंस का दिल
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के लुक की बात करें तो वह भी काफी हॉट लुक में नजर आईं। उन्होंने सिल्वर कलर का थाई स्लिट वन शोल्डर गाउन पहना। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूज लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा।
अमृता इस लुक में काफी ग्लैमरस नजर आईं।
मलाइका और अमृता को इस अवॉर्ड शो में फिट और फैब स्बिलिंग अवॉर्ड से नवाजा गया।
Latest Lifestyle News
Related Video