1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने अपने कमेंट्स से चुराया फैंस का दिल

रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने अपने कमेंट्स से चुराया फैंस का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2019 07:43 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 10:21 am IST

दीपिका पादुकोण रेड कलर की ड्रेस में नज़र आईं खुबसूरत। इन तस्वीरों को देखकर ऱणवीर सिंह ने किए दिल छू लेने वाले कमेंट्स।

Deepika padukone- India TV Hindi
Deepika padukone

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। दीपिका फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल चुराने में कामयाब हो जाती हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 

हाल में ही दीपिका ने अपने इंस्टागाम पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका फैशन सेंस देखकर पति रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए।

दीपिका ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो रेड कलर का खूबूसरत स्ट्रिप ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। 

दीपिका ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'लाल वह रंग है जो लोगों को भूखा बनाता है। लाल रंग लोगों का भी तुरंत ध्यान आकर्षित करता है, लोगों को उत्साहित करता है, ऊर्जावान बनाता है और हृदय गति बढ़ाता है! मैं आज के लिए करने जा रही हूं ये सभी चीजें!' 

इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप, रेड कलर की लिपस्टिक के साथ मेसी पौनीटेल बनाई हुई थी। वहीं कानों में गोल्डन हुप्स के साथ गले में खूबूसरत पैंडल पहने हुए थे। 

दीपिका ने अपने अकाउंट से 3 तस्वीरें शेर की। जिसमें हर एक तस्वीर में रणवीर सिंह ने अलग-अलग कमेंट किया है। एक तस्वीर में रणवीर ने लिखा, 'ये सभी चीजें इस समय मेरे साथ हो रही हैं।' दूसरी तस्वीर में रणवीर ने लिखा, 'मेरी आत्मा का रंग'  वहीं तीसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'जुनून का रंग हाय'

ranveer singh , commen,t deepika
ranveer singh comment deepika pics

ranveer singh comment deepika pics
ranveer singh comment deepika pics

ranveer singh comment deepika pics
ranveer singh comment deepika pics

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक बार फिर पति रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है। वह फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल