1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सड़क 2 की एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'बॉस लुक' में दिखीं स्टनिंग, देखें तस्वीरें

सड़क 2 की एक्ट्रेस आलिया भट्ट 'बॉस लुक' में दिखीं स्टनिंग, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2019 10:35 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 10:56 am IST

ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह परफेक्ट बॉस लेडी के लुक में नजर आईं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपने दमदार एक्टिंग से लोहा मनवाती है। एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अंडर वॉटर फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया था। अब उनका नया लुक सामने आया है। जिसमें वह बेहद स्टनिंग नजर आईं। 

 ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह परफेक्ट बॉस लेडी के लुक में नजर आईं। उन्होंने मल्टीकलर ब्लैजर के साथ रेड कलर का पैंट पहना हुआ था। यह लुक काफी क्लासी के साथ स्टाइलिश है। 

रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नज़र आईं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह ने अपने कमेंट्स से चुराया हर किसी का दिल

सड़क 2 की एक्ट्रेस ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ  बालों को ओपन किया हउआ था। इस लुक में आलिया काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों 'सड़क 2' की प्रमोशन में बिजी है। जो उनके पिता महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय कपूर है। इसके अलावा आलिया अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर , अमिताभ बच्चन, नागार्जुन के साथ दिखेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल