मानुषी छिल्लर के ब्राइडल फोटोशूट ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खुद ही देखें तस्वीरें
मानुषी छिल्लर के ब्राइडल फोटोशूट ने सोशल मीडिया में लगाई आग, खुद ही देखें तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 04, 2019 05:19 pm IST, Updated : Apr 10, 2019 01:51 pm IST
हाल में ही मानुषी छिल्लर ने फोटोशूट कराया। जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देखकर आप चौक जाएंगे।
Image Source : INSTRAGRAMManushi chhiller
नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर अपनी बेहतरीन और बोल्ड तस्वीरों के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही उन्होंने फोटोशूट कराया। जिसमें उनका खूबसूरत अवतार देखकर आप चौक जाएंगे।
मानुषी ने ये फोटोशूट फैशन डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन के लिए कराया है। जिन्हें देखकर आप गर्मियों के मौसम याद आ जाएगा। जी हां गर्मियों के मौसम के लिए ये आउटफिट्स बेस्ट है।
इन तस्वीरों को सब्यसाची ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। इसके अलावा मानुषी ने भी अपने अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है।
मानुषी के लुक की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत सा क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।
मानुषी जहां एक तस्वीर में पिंक कलर की लॉंग ड्रेस पहने हुए है। जो कि राइट साइट से थाई स्लिट है। इस ड्रेस में मानुषी ने सब्यसाची की खूबसूरत बेल्ट भी लगाई हुई है। जिसमें बेहतरीन एब्राइड्री भी की गई है। इसके साथ मानुषी ने खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ शेड्स पहना हुआ है।
वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो मानुषी सब्यसाची की बेहतरीन लंहगा पहना हुआ है। जिसे पहन समुद्र के किनारे फूल लगी साइकिल के पास खड़ी है।
खूबसूरत लहंगा के साथ डीप नेक गोल्डन ब्लाउज के साथ खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाई हुई है। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।