1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कैंसर की जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें देखते ही कहेंगे WOW

कैंसर की जंग जीतने के बाद सोनाली बेंद्रे ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें देखते ही कहेंगे WOW

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Apr 04, 2019 06:55 pm IST

सोनाली देश तो वापस लौट आईं हैं लेकिन उनका ट्रिटमेंट अब भी चालू है। अब सोनाली ने खबसूरत फोटोशूट कराया है। जिसमें एक बार वह पूरे जोश में नजर आ रही हैं।

Sonali bendre- India TV Hindi
Sonali bendre Image Source : INSTRAGRAM

Sonali Bendre Cover Photoshoot: पिछले साल जब सोनाली बेंद्रे ने खुद कैंसर होने की खबर सोशल मीडिया में शेयर की तो बॉलीवुड हस्तियों के साथ-साथ फैंस भी आश्चर्यचकित रह गए थे कि यह कैसे हो सकता है। लेकिन अब सोनाली कैंसर की जंग को जीतकर वापस इंडिया आ गई है। इसके साथ ही वह वापस काम में लौट चुकी है। बीते दिनों जहां उन्होंने इंडिया में ग्लैमरस अवतार में अपना बर्थडे मनाया था। वहीं एक बार फिर वह मैगजीन के कवर में भी ग्लैवरस अवतार में नजर आ रही हैं।

सोनाली देश तो वापस लौट आईं हैं लेकिन उनका ट्रिटमेंट अब भी चालू है। अब सोनाली ने खबसूरत फोटोशूट कराया है। जिसमें एक बार वह पूरे जोश में नजर आ रही हैं।

सोनाली ने यह शूट एक मैग्जीन के कवर के लिए कराया है। जिसमें वह ग्रे कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि सोनाली ने अपने पूरे इलाज के दौरान हर स्टेज पर अपनी तस्वीरें इतने ही जोश के साथ अपने फैंस से शेयर की।

वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

सोनाली ने मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि किस तरह उन्होंने इस दौरान खुद को संभाले रखा। सोनाली ने कहा, 'मैं अफवाह नहीं फैलाना चाहती थी और नही अपने लिए दया चाहती थी। मैंने इसे स्वीकारा और अपने 12 वर्षीय बच्चे समेत पूरे परिवार को इसके बारे में बताया। मैंने अपनी बीमारी के बारे में लगातार पोस्ट करने का कोई प्लान नहीं बनाया था। लेकिन जो मुझे रिस्पॉन्स मिला वो काफी सराहनीय रहा।'  

एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा का दिखा कूल अंदाज, ले रखा था हजारों की कीमत का बैग

कलंक' ट्रेलर लॉन्च में छाई आलिया भट्ट तो माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा नहीं लगीं किसी से कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल