Neeti Mohan Wedding Pics: बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन ने 15 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली। जिसकी कुछ तस्वीरे नीति और निहार ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में शेयर की है। इन तस्वीरों में नीति बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
नीति मोहन के लुक की बात करें तो वह लाइट पिंक कलर के लहंगा में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वह बिल्कुल अनुष्का शर्मा के तरह लहंगा पहने हुए नजर आईं। जी हां नीति भी बिल्कुल उसी तरह नजर आईं।
नीति के पूरे लुक की बात करें तो वह इस खूबसूरत लाइट पिंक कलर क लहंगा के साथ हैवी ज्वैलरी माथे में मांग टीका और हाथों में चूड़ा पहने हुआ काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं निहार भी मैचिंग के शेरवानी और दुपट्टा लिए हुए नजर आएं।
नीति और अनुष्का के लुक को देखा जाएं तो आप इस बात का अंदाजा खुद लगा सकते है कि नीति ने अनुष्का शर्मा के लुक को कॉपी किया है। लेकिन नीति भी इस लुक में कम खूबसूरत नज़र नहीं आ रहीं हैं।
नीति मोहन और निहार पांडेय की लुक को देखकर इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है कि इनकी शादी की थीम भी लाइट पिंक थी।
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली साल 2017 में इटली से शादी की थी। उन्होंने डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। जो लुक काफी वायरल हुआ था।