1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अन्नया पांडे और तारा सुतारिया अपने कपड़ों की वजह से बनी सुर्खियों में

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की अन्नया पांडे और तारा सुतारिया अपने कपड़ों की वजह से बनी सुर्खियों में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2019 01:34 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 01:53 pm IST

कॉफी विद करण सीजन 6 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के स्टार कास्ट अन्नया पांडे और तारा सुतारिया बतौर गेस्ट पहुंची। दोनों इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और साथ इस फिल्म में उनका साथ देंगे टाइगर श्रॉफ।

अन्नया पांडे और तारा...- India TV Hindi
अन्नया पांडे और तारा सुतारिया 

नई दिल्ली: कॉफी विद करण सीजन 6 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के स्टार कास्ट अन्नया पांडे और तारा सुतारिया बतौर गेस्ट पहुंची। दोनों इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और साथ इस फिल्म में उनका साथ देंगे टाइगर श्रॉफ। शो में दोनों एक्ट्रेसस की स्टाइलिंग सेंस देखने लायक थी। तारा सुतारिया नें मीगन कंसेसीयो के डिजइन किये हुए कॉपर मीनी गाउन पहना था। इस ड्रेस के साथ तारा ने स्ट्रेपी हिल्स भी पहने थे।

अन्नया शो के दौरान ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आईं। अन्नया ने ओवर साइज रॉयल ब्लू कलर के गाउन में नजर आईं।

इस एपिसोड में करण जौहर ने इन ऐक्टर्स से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कई सवाल पूछे। करण ने टाइगर से दिशा पाटनी के साथ कथित रिलेशनशिप के बारे में भी पूछा। 

इस एपिसोड में फिल्म के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के बारे में मजेदार खुलासा भी किया। उन्होंने एक विडियो क्लिप के जरिए बताया कि तारा और अनन्या के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। एक बार तो दोनों ने एक ही कंबल भी शेयर किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल