Paris Fashion Week 2019: 'फैशन वीक' में स्ट्रेपलेस ड्रेस में नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखिए तस्वीरें
Paris Fashion Week 2019: 'फैशन वीक' में स्ट्रेपलेस ड्रेस में नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखिए तस्वीरें
India TV Lifestyle Desk
Published : Sep 24, 2019 11:57 pm IST, Updated : Sep 25, 2019 12:01 am IST
दीपिका पादुकोण इन दिनों 'पेरिस फैशन विक' 2019 में अपने जलवे बिखेर रही है।
दीपिका पादुकोण
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण इन दिनों 'पेरिस फैशन वीक' 2019 में अपने जलवे बिखेर रही है। दीपिका को हाल ही में पेरिस फैशन वीक के दौरान बेहद ग्लैमरस अंदाज में देखा गया। दीपिका यहां लग्जरी ब्रान्ड डियोर के DiorSS20 शो के प्रमोशन के लिए आईं थीं। प्रमोशन के दौरान दीपिका का लुक देखने लायक था। दीपिका ने स्ट्रेपलेस ब्राउन कलर की गाउन पहनी थी। यह गाउन फ्लोरल प्रिंट की थी जिसके साथ उन्होंने मैचिंग हेयरबैंड पहनी थी साथ ही मैसी हेयर के साथ उन्होंने मल्टीलेयर गोल्डन नेकलेस पहना था साथ ही Dior के क्लच एक्सेसराइज पहनी थी।
इस प्रमोशनल इवेंट के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक फोटो में दीपिका ने ब्राउन कलर का कोट भी पहना है। साथ ही मोटे आईलाइनर के साथ न्यूड लिपस्टिक में दीपिका बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं । दीपिका ने इस लुक के साथ लेस टाई-अप बूट्स पहना था। दीपिका का यह अवतार आपको काफी अच्छा लगने वाला है।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। ये एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। फिल्म में दीपिका का नाम 'मालती' होगा। इस फिल्म में उनके को-स्टार विक्रांत मेसी होंगे। बता दें कि छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दीपिका पति रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी।