1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'बढ़ो बहू' एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ 'प्लस साइज' होने के बावजूद खुद को इस तरह रखती हैं ग्लैमरस, आप भी कर सकते हैं फॉलो

'बढ़ो बहू' एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ 'प्लस साइज' होने के बावजूद खुद को इस तरह रखती हैं ग्लैमरस, आप भी कर सकते हैं फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 24, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 05:03 pm IST

बढ़ो बहू एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ को सीरियल में हमेशा देसी और साधारण लुक में देखा होगा लेकिन रियल लाइफ में रिताशा का अंदाज है सबसे निराला।

रिताशा राठौड़- India TV Hindi
रिताशा राठौड़

'बढ़ो बहू' एक्ट्रेस रिताशा राठौड़ को सीरियल में हमेशा देसी और साधारण लुक में देखा होगा लेकिन रियल लाइफ में रिताशा का अंदाज सबसे निराला है। जी हां आज हम बात करेंगे एक्ट्रेस रिताशा की फिटनेस को लेकर। कहते हैं न साइज मैटर नहीं करता बल्कि सबसे ज्यादा मैटर करता है कि आप खुद को कित तरह से प्रेजेन्ट करते हैं। एक्ट्रेस रिताशा को सीरियल में आपने सीधी सादी, देसी लुक में देखा होगा लेकिन रियल लाइफ में रिताशा खुद को जिस तरह से ग्लैमरस बनाए रखती है यह काबिले-तारीफ है।

जैसा कि आपको पता है सीरियल 'बढ़ो बहू' में रिताशा ने गांव की एक सीधी साधी लड़की का रोल निभाया था जो काफी मोटी है और मोटापे की वजह से उसकी मैरेड लाइफ में कई तरह की प्रॉब्लम शुरू होती है। लेकिन सीरियल के किरदार से बिलकुल अलग रिताशा रियल लाइफ बिंदास और ग्लैमरस हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि रियल लाइफ में भी रिताशा काफी हेल्दी हैं लेकिन वह इसे लेकर किसी भी तरह का शर्म महसूस नहीं करतीं बल्कि वो अपनी बॉडी को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट हैं और अक्सर अपनी बोल्ड बिकिनी वाली ग्लैमरस शेयर करती रहती हैं।

रिताशा का कहना है कि वह ऐसी फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं जहां बिकिनी पहनना ही बड़ी बात है। रिताशा ने अपनी पुरानी याद शेयर करते हुए बताया कि जब वह पहली बार बिकिनी पहनी तो उन्हें काफी अच्छा लगा इसके बाद उन्होंने इसे लाइफस्टाइल में ही शामिल कर लिया। 26 साल की रिताशा का मानना है कि बिकिनी बॉडी जैसी कोई चीज नहीं होती। रिताशा कहती है कि यह कोई नहीं बता सकता कि आपको क्या पहनना है और क्या नहीं? आप खुद को जितना बेहतर जान सकते हो उतनी कोई नहीं। आप खुद के बेस्ट फ्रेंड है इसलिए खुद को ज्यादा से ज्यादा प्यार करें और जैसे हैं वैसे स्वीकार करें।

रिताशा आगे कहती हैं कि लोगों का काम है कहना आप ऐसे दिखे वैसे दिखे लेकिन जिस चीज में आपको अच्छा लगे आप वह काम करें।

ये भी पढ़ें-

रोजाना सुबह के वक्त पिएं चुकंदर का जूस और 15 दिन के अंदर देखें कमाल

रोजाना करें 1 कप केले की चाय का सेवन, मिलेंगे ये बेहतरीन लाभ साथ ही जानें बनाने की विधि

World Alzheimer Day 2019: क्या आप भी कपड़े उल्टे पहन लेते हैं? जानिए अल्जाइमर के शुरूआती लक्षण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल