हमेशा रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे इंडियन ब्राइड के लुक में किया रैंप वॉक
हमेशा रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे इंडियन ब्राइड के लुक में किया रैंप वॉक
India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 30, 2018 06:31 am IST, Updated : Oct 30, 2018 06:49 am IST
बाजार,घुल, अंधाधुन जैसी फिल्मों में रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे को इंडियन ब्राइड के लुक में देखना काफी दिलचस्प रहा।
राधिका आप्टे
नई दिल्ली: बाजार,घुल, अंधाधुन जैसी फिल्मों में रफ एंड टफ रोल करने वाली राधिका आप्टे को इंडियन ब्राइड के लुक में देखना काफी दिलचस्प रहा। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान राधिका को ब्लू कलर में देखा गया। इंडियान ब्राइडल लुक में राधिका कहर ढा रहीं थी। राधिका के साथ-साथ इस फैशन शो में करिश्मा कपूर और सोहा अली खान ने भी ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया। राधिका आप्टे की ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना था जिसे स्वेता अग्रवाल और लेबेल अरोका ने डिजाइन किया था। साथ ही उनकी स्टाइल की बात करें तो भारी-भरकम ज्वेलरी के बजाए राधिका नें सिर्फ लाल लिपस्टिक लगाया हुआ और बालों को भी काफी सिंपल रखा था।
हाल ही में राधिका फिल्म 'बाजार' में नजर आईं थी यह फिल्म स्टॉक मार्केट, पैसा और अपराध के बीच के रिश्तों पर आधारित है। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान, चित्रागंदा सिंह और रोहन मेहरा भी है जो दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा के बेटे हैं।
कुछ दिन पहले वोग 'वुमन्स ऑफ द इयर अवार्ड 2018' के कार्यक्रम के दौरान भी राधिका आप्टे का अलग अंदाज देखने को मिला।