1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. MAMI में डायना पेंटी ने शिफौन ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, फोटो वायरल

MAMI में डायना पेंटी ने शिफौन ब्लैक साड़ी में ढाया कहर, फोटो वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 02:16 pm IST

20वें मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज(मामी फिल्म महोत्सव) के दौरान डायना पैंटी ब्लैक कलर के शिफौन साड़ी में नजर आईं।

डायना पैंटी- India TV Hindi
डायना पैंटी

नई दिल्ली: 20वें मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेज(मामी फिल्म महोत्सव) के दौरान डायना पेंटी ब्लैक कलर के शिफौन साड़ी में नजर आईं। डायना पेंटी इस शिफौन साड़ी में बेइंतहा खूबसूरत लग रहीं थी। डायना की इस स्टाइलिश अंदाज के पीछे  नमिता एलेक्सजेंडर का हाथ था। डायना पेंटी अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर डायना के लाखों फैंस फॉलो करते हैं।

 इस फोटो की बात करें तो डायना पेंटी ने हाल ही में ब्लैक साड़ी में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया और पोस्ट करने के तुरंत बाद यह फोटो वायरल हो गई। इस फोटो पर यूजर ने हजारों कमेंट किये हैं जो की तारीफ करते नहीं दिख रहे। डायना पेंटी की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

हाल में ही में डायना पेंटी ने ब्लैक ड्रेस में बोल्ड फोटो शेयर किया था। जिसमें वह ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ पर नजर आई थी। इस फोटो में काफी कमाल का पोज देती एक्ट्रेस नजर आईं थी। इससे पहले भी उन्होंने ग्रीन कलर के सेक्सी ड्रेस में फोटो डाली थी। जैसी ही डायना पेंटी ने ये फोटो शेयर किया, उनके फैंस क्रेजी हो गए। महज कुछ ही घंटों में छह लाख लोगों ने इस फोटो को लाइक किया था।

Balenciaga ब्रांड के बैग के साथ स्पॉट हुईं आलिया भट्ट, इसकी कीमत 1 लाख से भी ज्यादा

बेहद महंगा है दीपिका पादुकोण का यह ब्रेसलेट, इतने में आ जाएंगी 3 कारें

करिश्मा कपूर बनीं राजस्थानी 'दुल्हन'. फोटो देख आप भी कहेंगे wow

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल