1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करिश्मा कपूर बनीं राजस्थानी 'दुल्हन'. फोटो देख आप भी कहेंगे wow

करिश्मा कपूर बनीं राजस्थानी 'दुल्हन'. फोटो देख आप भी कहेंगे wow

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2018 06:27 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 07:53 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 44 साल के उम्र में भी 20 साल की लड़कियों को टक्कर देती हैं। हाल ही में एक फैंशन शो के दौरान करिश्मा कपूर राजस्थानी दुल्हन के अवतार नजर आईं।

करिश्मा कपूर- India TV Hindi
करिश्मा कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 44 साल के उम्र में भी 20 साल की लड़कियों को टक्कर देती हैं। हाल ही में एक फैंशन शो के दौरान करिश्मा कपूर राजस्थानी दुल्हन के अवतार नजर आईं। यह खास मौका था जब करिश्मा कपूर ने फैशन डिजाइनर शांतनु गोयंका के लिए मुंबाई में रैंप वॉक किया। करिश्मा की ये दुल्हन अवतार में बेइंतहा खूबसूरत लग रहीं थीं। करिश्मा कपूर के पूरे दुल्हन वाले अवतार को राजस्थान का टच दिया गया था। इस खास मौके पर करिश्मा ओरेंज कलर का लहंगा, ब्लैक हेवी वर्क वाला ब्लाउज साथ ही साथ हेवी ज्वेलरी के साथ गले में हेवी चोकर, माथे पट्टी पहनी हुईं थीं।

लहंगे की बात करें तो करिश्मा ने लहंगा के ऊपर ओरेंज कलर का डार्क दुपट्टा सर से लिया था। यह लहंगा का कलर काफी कंट्रास्ट था जिसकी वजह से करिश्मा किसी महरानी से कम नहीं लग रहीं थीं। इस अवतार में करिश्मा किसी महरानी से कम नहीं लग रहीं थी। इस अवतार में जब करिश्मा ने बतौर शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।

कुछ दिन पहले करिश्मा कपूर को वोग के रेड कारपेट पर करीना कपूर, आलिया भट्ट, राधिका आप्टे, का हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इस खास मौके पर करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस मौके पर करिश्मा ने सिल्वर रंग का वन पीस पहना था जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

इस खास कार्यक्रम में करीना कपूर को मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस का अवार्ड मिला और इस अवार्ड को दिया बहन करिश्मा कपूर ने।

मॉर्डन दुल्हन के अवतार में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, लगाई अपने जलवे से रैंप पर आग

Vogue:आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, राधिका आप्टे का दिखा हॉट एंड ग्लैमरस अंदाज

देर रात रेस्टोरेंट से कुछ इस अंदाज में बाहर निकले निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

देर रात पार्टी करती दिखीं मौनी रॉय, आप भी देखिए इनका हॉट Photos एंड Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल