1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत उड़ा देगीं आपके होश

ब्राइडल शॉवर में प्रियंका चोपड़ा ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत उड़ा देगीं आपके होश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2018 11:37 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 11:37 pm IST

प्रियंका ने व्हाइट स्ट्रेपलेस मारचेसा ड्रेस पहनी थी। उनका ये ड्रेस काफी सिंपल और खूबसूरत था। लेकिन अगर आप प्रियंका के आउटफिट की कीमत के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

Priyanaka Chopra- India TV Hindi
Priyanaka Chopra Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस के साथ शादी रचाने जा रही हैं। प्रियंका की शादी की डेट्स अब तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में ब्राइडल शावर एन्जॉय किया। मौके पर आइवरी मारचेसा की सफेद गाउन ड्रेस में प्रियंका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वह सिल्वर रंग के बैलून्स के बगल में खड़ी दिखाई दीं, जिस पर लिखा था, 'ब्राइड' (दुल्हन)। प्रियंका ने व्हाइट स्ट्रेपलेस मारचेसा ड्रेस पहनी थी। उनका ये ड्रेस काफी सिंपल और खूबसूरत था। लेकिन अगर आप प्रियंका के आउटफिट की कीमत के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।

पार्टी मुबिना रेटोन्सी और अंजुला अचारिया ने रखा था, जिसमें केली रिपा, लुपिता न्योनगो और प्रियंका की होने वाली भाभी डेनियल जोनस अपनी बेटी के साथ शामिल हुईं।  (कंगना रनौत ने एयरपोर्ट लुक पर खर्च कर दिए लाखों रुपए, इतने में आ जाती शानदार कार )

प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट गाउन के साथ डायमंड ज्वैरी पहनी हुई थी। इसके साथ ही लुई वितो (Louis Vuitton) ब्रांड की सैंडल और जीमीचू(Jimmychoo) ब्रांड का कल्च लिया हुआ था।

अब बात करें ड्रेस की तो यह Marchesa ब्रांड के Spring/Summer 2018 कलेक्शन में से है। जिसकी कीमत 5995 डॉलर यानि 4,39,583 रुपए बताई जा रही है। आपको भी इस कीमत को सुनकर झटका लगा होगा, लेकिन अब आप जरा उनकी सैंडल की कीमत भी जान लीजिए। (दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन पहनकर लग रहीं थीं परी )

खूबसूरत सी सैंडल की कीमत 725 डॉलर यानि 53,160 रुपए है।

वहीं छोटे से क्लच की कीमत की बात करें तो वह $995 यानी की करीब 73 हजार रुपए की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल