1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन पहनकर लग रहीं थीं परी

दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन पहनकर लग रहीं थीं परी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2018 09:32 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 11:20 am IST

प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं। इस पार्टी में प्रिंयंका का लुक देखकर अच्छे अच्छो की दिल की धड़कन बढ़ेगी ही।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा अपनी दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं। इन दिनों में बॉलीवुड में शादियों का दौर चल रहा है। एक तरफ दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह तो वहीं एक तरफ प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस आए दिन एक दूसरे के साथ घूमते नजर आते हैं। दोनों की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इन दोनों की आपस की कैमिस्ट्री कितनी अच्छी है इस बात का अंदाजा आप दोनों की फोटो देखकर लगा सकते हैं। दोनों स्टार्स को कभी डिनर डेट या तो कभी अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। 

एक बार फिर से प्रियंका अपने दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं हैं। प्री वेडिंग पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस फोटो प्रियंका चोपड़ा फैंन क्लब ने शेयर किया है। इस फोटो में प्रियंका की दो लड़की दोस्त नजर आ रही हैं साथ ही फोटो के कैप्शन में लिखा है 'मेरे शहर में है मेरी दोस्त तो पार्टी तो बनती है'।

मुबीना रतनसे, अंजुला अचारिया, लुपिता न्योनगो और प्रियंका की होने वाली भाभी डेनियल जोनस अपनी बेटी एलिना के साथ इस पार्टी में मौजूद थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल