साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने फिल्मों से लोगों के दिलों में राज़ करने वाली रकुल प्रीत सिंह अपने फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही हुए जी सिनेमा अवॉर्ड्स में रकुल ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। साल 2020 में रकुल का नया लुक काफी शानदार और हटकर है। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक को मॉर्डन लुक देने की कोशिश की है।
रकुल प्रीत के लुक की बात करें तो उन्होंने Architha Narayanam के कलेक्शन का लाइट पिंक कलर का फ्रिल लहंगा पहना। जिसमें गोल्डन फ्रिट किया गया है और इसके साथ गोल्डन कलर का टसल ब्लाउज पहना। इस लुक के साथ रकुल ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों की पार्टिंग करते हुए बन बनाया हुआ है।
छपाक प्रमोशन: दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, रेड कलर की वूलन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टनिंग
रकुल ने इस खूबसूरत लुक के साथ गोल्डन ज्वैलरी कैरी की। जिसमें उन्होंने चोकर के साथ माथा पट्टी और मांग बेदी लगाया हुआ था। इसके साथ ही हाथों में गोल्डन कंगन पहने हुए नजर आईं।
रकुल इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने साल साल 2020 में कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की है। जिसमें वह कामयाब भी हो गई हैं। रकुल प्रीत को स्टाइल गीतिका चंदाने दी है। वहीं मेकअप चंक्रवर्ती कंडाली ने किया है।
रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार राव और हेमा मालिनी के साथ 'शिमला मिर्च' में नजर आ चुकी है। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 3 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा रकुल सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी कमाई की है।
Latest Lifestyle News