1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. छपाक प्रमोशन: दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, रेड कलर की वूलन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टनिंग

छपाक प्रमोशन: दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, रेड कलर की वूलन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टनिंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 02:53 pm IST

दीपिका पादुकोण 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं। उनकी फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगी हुई हैं। दीपिका जहां अपनी शानदार एक्टिंग के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं वहीं दूसरी ओर अपने लुक्स से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। ऐसा ही दीपिका का लेटेस्ट लुक सामने आया है। जिसमें दीपिका बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। यह लुक उनके फैंस के लिए सर्दियों के लिए बेस्ट लुक है। 

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने Erden ब्रांड के कलेक्शन से रेड कलर के आउटफिट्स चुनें। एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की वूलन ड्रेस पहना। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की स्टॉकिंस पहनी। इसके साथ ही दीपिका ने ऊपर से प्रिंटेड रेड कलर का लॉग ओवर कोट कैरी किया। इस लुक में दीपिका बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। 

बिजी शेड्यूल होने के बावजूद खुद को यूं फिट रखती हैं दीपिका पादुकोण, जानें डाइट प्लान और रूटीन

दीपिका ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा हुआ था। वहीं कानों में ब्लैक कलर की ईयररिंग्स के साथ मैचिंग हील्स पहनी। 

'पंगा' के प्रमोशन के दौरान फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं कंगना रनौत, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

दीपिका का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रही है। दीपिका को स्टाइल शलीना नथानी ने दी है। 

दीपिका की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी भी लीड रोल में है। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा दीपिका पति रमवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक फिल्म '83' में नजर आना वाली है। इस पिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल