1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'पंगा' के प्रमोशन के दौरान फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं कंगना रनौत, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

'पंगा' के प्रमोशन के दौरान फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं कंगना रनौत, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 03:57 pm IST

कंगना रनौत से अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंगा' का प्रमोशन शुरू कर दिया हैष पहले दिन वह काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। 

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTRAGRAM

 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंगा' का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। पहले दिन उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में प्रमोशन किया। प्रमोशन के दौरान कंगना बेहद खुबसूरत लुक में नजर आईं। 

कंगना रनौत के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के कलेक्शन की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी। जिसके साथ मैचिंक ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना। 

कंगना ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ बालों को स्ट्रेट करके ओपन किया हुआ था। जिसके साथ खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

कंगना की फिल्म 'पंगा' की बात करें तो यह  फिल्म कबड्डी पर आधारित है। जिसमें एक नॉर्मल लाइफ जीने वाली महिला शादी के बाद उसका कबड्डी छूट जाता है। लेकिन फिर लाइफ में एक ऐसा मोड़ आता है कि वह 32 साल की उम्र में कबड्डी प्लेयर बन जाती है। लेकिन इस दौरान उसे कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। जिसे इस फिल्म में फिल्माया गया है। 

अश्विनी अय्यर द्वारा निर्देशित ये फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल