डार्क सर्कल का कारण: डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती से जुड़ी हुई चीज है। इसका बढ़ना आपके चेहरे को डल करता है और आंखों के आस-पास की खूबसूरती को प्रभावित करता है। डार्क सर्कल से आमतौर पर लोग परेशान तो बहुत होते हैं, लेकिन इसके कारणों के बारे में नहीं जानते। दरअसल, अगर आप डार्क सर्कल के कारणों के बारे में जान लें तो आप इससे लंबे समय तक बच सकते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं डार्क सर्कल क्यों (Causes of dark circles) होते है? फिर जानेंगे डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू उपाय।
डार्क सर्कल क्यों होते है-What cause Dark Circles?
डार्क सर्कल के कई कारण हैं। जैसे कि
-नींद की कमी
-स्ट्रेस का ज्यादा होना और कार्टिसोल हार्मोन का बढ़ना।
-शरीर में विटामिन बी और ई की कमी।
- आंखों को बार-बार रगड़ना
-डिहाइड्रेशन
-एक्जिमा
-हाइपरपिग्मेंटेशन
-स्मोकिंग और ज्यादा एक्सरसाइज करना
डार्क सर्कल हटाने के लिए घरेलू उपाय-Dark circles causes home remedies in hindi
1. एलोवेरा का करें इस्तेमाल
डार्क सर्कल हटाने के लिए एलोवेरा जेल कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, ये पिग्मेंटेशन को हल्का करने के साथ कोलेजन बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये विटामिन ई से भी भरपूर है जो कि डार्क सर्कल को कम करने में कारगर है।
2. ठंडा दूध लगाएं
ठंडा दूध चेहरे में कोलेजन को बढ़ता है। ये कोलेजन बूस्ट करने के साथ पिग्मेंटेशन में कारगर है। ये डार्क सर्कल को हल्का करने के साथ और इसे कम करने में मददगार है। तो, ठंडा दूध लें और कॉटन में लगा कर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
3. केला का छिलका इस्तेमाल करें
केले के छिलके में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो कि ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा सकता है। आप अपने डार्क सर्कल पर इसे छिलके को रगड़ सकते हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और इसके हल्का करने में मदद करता है।
4. आलू का रस लगाएं
आलू के रस में विटामिन ए, बी और सी होता है। जो कि स्किन की रंगत को हल्का करने और इसे सही करने में मददगार है। साथ ही ये कोलेजल भी बूस्ट करता है। तो, आलू को कूच कर इसका रस निकाल लें या इसे सीधे काट कर अपने डार्क सर्कल पर लगाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News