Chikoo face pack: इस फेस पैक के बारे में सुन कर आपको अजीब लग रहा होगा। लेकिन, असल में चीकू फेस पैक आपके चेहरे और स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। जी हां, इसकी खास बात यह है कि चीकू में पानी की अच्छी मात्रा होती है जो कि स्किन को (chikoo benefits for skin) अंदर से हाइड्रेट करती है और इसकी रौनक बढ़ाती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और ई भी होता है जो कि स्किन को कई समस्याओं से बचाने के लिए जरूरी है। तो, आइए पहले जानते हैं इसकी होममेड रेसिपी और फिर इसके खास फायदे।
ग्लोइंग स्किन के लिए चीकू फेस पैक-Chikoo face pack for glowing skin in hindi
इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले तो चीकू को इसके छिलके सहित मोटा करके पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा कॉफी पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। सबको अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगा लें। अब कुछ देर छोड़ दें और फिर पानी से अपना चेहरा धो लें।
Image Source : freepikchikoo
चीकू फेस पैक लगाने के फायदे-Chikoo face pack benefits in hindi
1. चेहरे को स्क्रब करता है
चीकू फेस पैक चेहरे को स्क्रब करने में मददगार है। साथ ही इस फेस पैक में कॉफी और गुलाब जल भी है जो कि स्किन को अंदर से साफ करने और इसमें निखार लाने में भी मददगार है।
2. झुर्रियों को कम करता है
चीकू में विटामिन ई भी है जो कि चेहरे में कोलेजन बूस्ट करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये स्किन को अंदर से मॉइस्चराइजर करता है और फाइन लाइन्स में कमी लाता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप चीकू फेस पैक लगा सकते हैं।
3. एक्ने कम करने में मददगार
एक्ने की समस्या में चीकू का एंटी बैक्टीरियल गुण काफी फायदेमंद है। ये दाने और खुजली को कम करने में मददगार है और स्किन में डेड सेल्स को हटा कर इसकी रंगत निखारता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए आप चीकू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News