1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आपको ज्यादा ठंड लगती है? शरीर में हो सकती है इन 4 चीजों की कमी

क्या आपको ज्यादा ठंड लगती है? शरीर में हो सकती है इन 4 चीजों की कमी

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 28, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 06:36 pm IST

आपने कभी सोचा है कि क्यों कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है और कुछ लोगों को कम। दरअसल, ये शरीर में कुछ चीजों की कमी के कारण हो सकता है।

why_do_i_feel_more_cold- India TV Hindi
why_do_i_feel_more_cold Image Source : FREEPIK

कुछ लोगों को कम तो कुछ लोगों ज्यादा ठंड क्यों लगती है (why do i feel cold more than others in hindi)? आपने कभी सोचा है। दरअसल, ठंड लगना आपके शरीर के तापमान से जुड़ा होता है। पर ये तापमान आता कहां से हैं। दरअसल, शरीर के बाहरी तापमान से हमें हमारा ब्लड और बॉडी फ्यूल्ड जोड़ता है। यानी कि शरीर में जो भी तरह पदार्थ है यही हमारे शरीर के तापमान को बढ़ाने और घटाने का काम करता है। ऐसे में शरीर में कुछ चीजों की कमी भी इसका कारण बन सकती है। कैसे, जानते हैं।

ज्यादा ठंड क्यों लगती है-Causes of feeling more cold in hindi

1. आयरन की कमी 

आयरन की कमी वाले लोगों को बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है। दरअसल, जब शरीर में आयरन की कमी होती है तो शरीर में खून बनना कम हो जाता है और यही खून की कमी के कारण बनता है। ये खून की कमी ज्यादा ठंड लगने का कारण बन सकती है। इसके अलावा गर्भवती या पीरियड्स के दौरान भी लोगों को ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। 

more_cold_causes
Image Source : FREEPIKmore_cold_causes

महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या क्या पुरुषों से अलग है? जानें 4 बड़े कारण

2. विटामिन की कमी 

पोषक तत्वों की कमी से भी एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी -12 और फोलिक एसिड की कमी वाले लोगों में भी ज्यादा ठंड लगने की समस्या हो सकती है।

3.ब्लड सर्कुलेशन की कमी

शरीर का ब्लड सर्कुलेशन जब प्रभावित होता है तो शरीर ठंडा पड़ने लगता है। जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन कम रहता है उन लोगों को ज्यादा ठंड लग सकती है। ऐसी स्थिति में धमनियां संकुचित हो जाती हैं, जिससे आपके अंगों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है और आपको बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लग सकती है। 

उल्टी (vomiting) क्यों होती है? शोधकर्ताओं ने ब्रेन को ट्रैक करके पता लगाया कारण

4. पानी की कमी 

पानी की कमी के कारण भी आपको ज्यादा ठंड लग सकती है। दरअसल, शरीर में पानी की कमी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती है, खून की कमी का कारण बन सकती है और इस वजह से आपको ज्यादा ठंड लग सकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।