1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. उल्टी (vomiting) क्यों होती है? शोधकर्ताओं ने ब्रेन को ट्रैक करके पता लगाया कारण

उल्टी (vomiting) क्यों होती है? शोधकर्ताओं ने ब्रेन को ट्रैक करके पता लगाया कारण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 28, 2022 04:21 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 04:21 pm IST

Vomiting causes in hindi: आपने सोचा है कि आपको उल्टी क्यों होती है और इस दौरान शरीर में क्या हो रहा होता होता है? नहीं, तो हम आपको बताते हैं इसका कारण।

vomiting_causes- India TV Hindi
vomiting_causes Image Source : FREEPIK

उल्टी या वोमिटिंग क्यों होती है? अगर ये सवाल हम आपसे पूछें तो आप कहेंगे कि बीमार होने के कारण। लेकिन, क्या सच में इसकी यही वजह है? तो, बता दें कि उल्टी या वोमिटिंग शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का एक तरीका है। ये हम नहीं बल्कि, Cell Journal में प्रकाशित इस शोध का कहना है। जी हां, इस शोध की मानें तो, उल्टी या वोमिटिंग के दौरान शरीर एक प्रक्रिया से गुजरती है जिसमें कि शरीर खुद को डिटॉक्स करने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया का पता लगाने के लिए शोधकर्ताओं की एक टीम ने चूहों में एक समान प्रक्रिया को उनके आंत से उनके मस्तिष्क तक ट्रैक किया है। आइए, जानते हैं इस शोध के बारे में विस्तार से।

उल्टी होने का क्या कारण है? 

इस शोध के शोधकर्ता और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज के न्यूरोबायोलॉजिस्ट पेंग काओ कहते हैं कि "उल्टी तंत्रिका तंत्र के संकेतों के समान है। यानी कि ये शरीर की सेलुलर गतिविधि को बताते हुए शरीर में रहने वाले  विषाक्त पदार्थों को निकालने का यह तरीका है। जिसके साथ हम सेलुलर स्तर पर मस्तिष्क से विषाक्त पदार्थों की रक्षात्मक प्रतिक्रियाओं को देख सकते हैं। ऐसे जैसे कि शरीर खुद को बचाने के लिए किसी चीज को बाहर निकाल रहा हो।

 

causes_of_vomit
Image Source : FREEPIKcauses_of_vomit

फैटी लिवर में जहर है ये खाने की चीजें, स्वामी रामदेव से जानिए लिवर को स्वस्थ रखने का उपाय

स्टैफिलोकोकस ऑरियस टॉक्सिन के कारण होती है उल्टी 

शोध में यह भी बताया गया है कि बैक्टीरियल टॉक्सिन स्टैफिलोकोकल एंटरोटॉक्सिन ए (एसईए)  के कारण भी लोगों को उल्टी होती है। ये एक ऐसा बैक्टीरिया है जिसे पेट पचा नहीं पाता है। इसमें डायाफ्राम और पेट की मांसपेशियों में एक संकुचन होता है जो कि उल्टी का कारण बनता है। 

क्या आप भी सुबह देर से उठते हैं? हो सकते हैं इन 5 बीमारियों के शिकार

उल्टी के दौरान शरीर में होती है ये गतिविधियां

उल्टी के दौरान आंत में न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन प्रड्यूस होता है। यह सेरोटोनिन तब एक रासायनिक प्रक्रिया को बंद कर देता है जो वेगस नसों के साथ एक संदेश भेजता है यानी आंत और मस्तिष्क के बीच बातचीत रूक जाती है। इससे मतली होती है और फिर उल्टी होने लगती है। 

Source: Cell Journal

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।