1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आप भी सुबह देर से उठते हैं? हो सकते हैं इन 5 बीमारियों के शिकार

क्या आप भी सुबह देर से उठते हैं? हो सकते हैं इन 5 बीमारियों के शिकार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 27, 2022 09:26 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 09:26 pm IST

सुबह देर से उठने के नुकसान: सुबह देर से उठने की आदत आपको डाइबिटीज जैसी कई बीमारियों की ओर ले जा सकता है। कैसे, जानते हैं।

सुबह देर से उठने के नुकसान- India TV Hindi
सुबह देर से उठने के नुकसान Image Source : FREEPIK

सुबह देर से उठने के नुकसान: आजकल की स्ट्रेस भरी जिंदगी और शिफ्ट वाली नौकरियों ने लोगों की बेसिक लाइफस्टाइल खराब कर दी है। इसकी वजह से सबसे पहले तो बॉडी क्लॉक प्रभावित होती है और इसका असर आप अपनी सेहत में देख सकते हैं। ऐसा ही कुछ देर से उठने वाले लोगों के साथ होता है। दरअसल, जो लोग सुबह देर से उठते हैं वे धूप, सुबह की ताजी हवा की कमी, खराब मानसिक सेहत और खराब पाचन तंत्र की समस्याओं से जूझ सकते हैं। इसके अलावा भी सुबह देर से उठने के नुकसान (waking up late in the morning side effects) कई हैं। आइए, जानते हैं।

सुबह देर से उठने से हो सकती हैं ये 5 बीमारियां-Diseases causes by waking up late in the morning

1. मोटापे की बीमारी

मोटापे की बीमारी असल में स्लो मेटाबोलिज्म से शुरू होती है। जब हम देर से उठते हैं तो हमारा पाचन क्रिया धीमा होने लगता है और शरीर में आलस बढ़ता है। इससे जो भी हम खाते हैं शरीर उसे पूरी तरह पचा नहीं पाता और मोटापे की समस्या बढ़ने लगती है। 

fat
Image Source : FREEPIKfat

न्यू ईयर केक में ट्राई करें ये 3 शुगर फ्री रेसिपी, इन मौसमी फलों का करें इस्तेमाल

2. कब्ज और बवासीर

कब्ज और बवासीर की समस्या देर से उठने के कारण हो सकती है। जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमारा पाचन क्रिया तेजी से काम करता है। इसी हिसाब से हमारा मेटाबोलिज्म और बॉवेल मूवमेंट रहता है। लेकिन, देर से उठना इसे धीमा कर देता है जिससे कब्ज की समस्या रहती है और लंबे समय तक रहने वाली कब्ज बवासीर का कारण बन सकती है। 

3. डिप्रेशन और मूड स्विंग्स

डिप्रेशन और मूड स्विंग्स, देर से उठने वाले लोगों में ज्यादा हो सकती है। ऐसा इसलिए कि जब आप सुबह जल्दी उठते हैं सूरज की रोशनी शरीर और दिमाग को एक किक और फ्रेश स्टार्ट देती है। साथ ही इससे शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन (serotonin Hormone) बढ़ता है जिससे मूड स्विंग्स नहीं होते और उदासी जैसे डिप्रेशन के लक्षण महसूस नहीं होते हैं। 

depression
Image Source : FREEPIKdepression

करेला बनाते समय क्या आप भी करते हैं ये बेवकूफी? जानें और पाएं इसे खाने के असली फायदे

4. डायबिटीज की बीमारी

डायबिटीज की बीमारी खराब लाइफस्टाइल से शुरू होती है। जब हम सुबह देर से उठते हैं तो हमारा शुगर लेवल या तो बहुत कम होता है या बहुत ज्यादा। साथ ही हमे भूख भी नहीं लगती और जब लगती है तो तेज भूख लगती है। ऐसे में खराब डाइट और इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन गड़बड़ाता है और डायबिटीज की बीमारी हो सकती है।

5. हाई बीपी और दिल की बीमारियां

अगर आप देर से उठेंगे और आपको सुबह की पहली धूप नहीं मिलेगी तो आपमें सेरोटोनिन हार्मोन की कमी होगी। इसके अलावा आप विटामिन डी के भी शिकार होंगे और फिर स्लीप क्लॉक प्रभावित रहेगा। इससे आपके शरीर में हाई बीपी और स्ट्रेस की समस्या बढ़ेगी और आप दिल की बीमारियों की ओर बढ़ सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।