1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. न्यू ईयर केक में ट्राई करें ये 3 शुगर फ्री रेसिपी, इन मौसमी फलों का करें इस्तेमाल

न्यू ईयर केक में ट्राई करें ये 3 शुगर फ्री रेसिपी, इन मौसमी फलों का करें इस्तेमाल

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 27, 2022 07:42 pm IST,  Updated : Dec 27, 2022 07:42 pm IST

New year cake ideas 2023: न्यू ईयर केक में आप मौसमी फलों और ड्राई फ्रूट्स की मदद से ये शुगर फ्री केक बना सकते हैं। खास बात यह है कि ये लो कैलोरी वाला भी है।

new_year_cake- India TV Hindi
new_year_cake Image Source : FREEPIK

New year cake ideas 2023: न्यू ईयर पार्टी के लिए आप कोई केक रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ये रेसिपी आपके काम आ सकती है। दरअसल,  बहुत से लोग केक खाने से इसलिए बचते हैं कि वे मीठा और हाई कैलोरी से परेहज करते हैं। ऐसे में रेगुलर केक जो हम खाते हैं वे कई बार एसिडिटी, ब्लोटिंग, मोटापा और डायबिटीज की समस्या को बढ़ा सकता है। इस स्थिति में आप मौसमी फलों से बने इस केक को खा सकते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं न्यू ईयर केक रेसिपी।

1. बादाम और स्ट्रॉबेरी केक-Almond Strawberry cake

कम फैट वाला ये केक डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा है। इसमें बादाम और स्ट्रॉबेरी को पीस कर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आप ऊपर से कस्टर्ड पाउडर और दूसरे फलों व ड्राई फ्रूट्स से सजा सकते हैं। ये खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही पचने में आसान है। साथ ही इसे खाने से आपकी सेहत को नुकसान भी नहीं होगा। 

cake2
Image Source : FREEPIKcake2

करेला बनाते समय क्या आप भी करते हैं ये बेवकूफी? जानें और पाएं इसे खाने के असली फायदे

2.  एप्पल केक-Apple chocolate cake

मीठे क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग के साथ सेब के बना ये केक खाने में टेस्टी है और सेहत के लिए हेल्दी है। इस एप्पल केक में शुगर ना के बराबर इस्तेमाल होता है और इसमें शहद का इस्तेमाल मिठास के लिए किया जाता है। 

3. दालचीनी मसाला मफिन केक-Cinnamon muffin cake

दालचीनी मसाला मफिन केक बनाना जितना आसान है उतना ही इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। दरअसल, इसमें मिनिएचर मफिन्स बनाया जाता है जिसकी बेकिंग में ब्राउन शुगर और दालचीनी का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए आप मोटे अनाजों से बना आटे का उपयोग भी कर सकते हैं। इसे सजाने के लिए आप प्रोटीन युक्त ग्रीक योगर्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

cake1
Image Source : FREEPIKcake1

क्यों कुछ लोग हमेशा पैर हिलाते हैं? जानिए ये आदत है या कोई बीमारी

4. डायबिटीज कैरेट केक-Diabetic Carrot Cake

डायबिटीज कैरेट केक असल में मोटे अनाजों से बने आटे और गाजर की मदद से बनाया जाता है। ये केक सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि ये न शुगर बढ़ाता है और ना ही पेट के मेटाबोलिज्म को नुकसान पहुंचाता है। साथ ही गाजर का विटामिन ए डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल