1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या क्या पुरुषों से अलग है? जानें 4 बड़े कारण

महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या क्या पुरुषों से अलग है? जानें 4 बड़े कारण

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Dec 28, 2022 05:21 pm IST,  Updated : Dec 28, 2022 05:21 pm IST

Causes of uric acid in females: महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से एक है ज्यादा व्रत या फास्ट करना, कैसे जानते हैं।

uric_acid_level_in_diabetes- India TV Hindi
uric_acid_level_in_diabetes Image Source : FREEPIK

महिलाओं में यूरिक एसिड की समस्या (reason for high uric acid level in females) अक्सर पुरुषों से ज्यादा होती है। पर क्यों? दरअसल महिलाओं का हार्मोनल हेल्थ सबसे ज्यादा प्रभावित रहता है। इसके अलावा उनकी पाचन क्रिया भी प्रभावित रहती है जिस वजह से शरीर प्यूरिन पचा नहीं पाता है और यूरिक एसिड की समस्या बढ़ने लगती है। साथ ही सेहत से जुड़े कई और कारण भी हैं जिसकी वजह से महिलाओं में यूरिक एसिड की समस्या ज्यादा हो सकती है। आइए, जानते हैं।

महिलाओं में यूरिक एसिड बढ़ने के 4 कारण -Causes of uric acid in females in hindi

 

1. पीरियड्स और खराब हार्मोनल हेल्थ

यूरिक एसिड को संतुलित रखने में सेक्स हार्मोन (Periods and uric acid) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पाया गया कि  प्रीमेनोपॉजल महिलाओं में पीरिड्स के आसपास या इस दौरान यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। ये खराब हार्मोनल हेल्थ की वजह से होता है। ऐसे में ये समस्या लगातार  हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

uric_acid
Image Source : FREEPIKuric_acid

उल्टी (vomiting) क्यों होती है? शोधकर्ताओं ने ब्रेन को ट्रैक करके पता लगाया कारण

2. खराब पाचन क्रिया की वजह से

मेटाबॉलिज्म आपके शरीर में यूरिक के लेवल को प्रभावित करती है। दरअसल, यूरिक एसिड की दिक्कत असल में तब शुरू होती है जब शरीर प्रोटीन और खास कर कि प्यूरिन पचाने में निष्क्रिय रहता है। मेटाबोलिक सिंड्रोम, डायबिटीज, गैर-अल्कोहल फैटी लीवर रोग और क्रोनिक किडनी रोग सहित कई पुरानी बीमारियों के कारण हो सकता है।

3. ज्यादा व्रत के कारण

महिलाएं अक्सर ज्यादा व्रत या पूजा पाठ करती हैं। इससे मेटाबोलिज्म प्रभावित रहता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स से जुड़ी गड़बड़ियां बढ़ती हैं। इससे प्रोटीन पचाने पाने डाइजेस्टिव एंजाइम्स कम होने लगते हैं और यही यूरिक एसिड की समस्या का कारण बनता है। 

क्या आप भी सुबह देर से उठते हैं? हो सकते हैं इन 5 बीमारियों के शिकार

4. मेनोपॉज के कारण

सीरम यूरिक एसिड का स्तर मेनोपॉज वाली महिलाओं में बढ़ जाता है। ये एस्ट्रोजेन की कमी से होने वाले हार्मोनस असंतुलन की वजह से होता है जिसमें शरीर का यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है। तो, ऐसी तमाम समस्याओं को महिलाएं नजरअंदाज ना करें और डॉक्टर को जा कर दिखाएं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।