1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गोलू-मोलू और क्यूटी', कुछ ऐसा दिखता है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा अकाय

'गोलू-मोलू और क्यूटी', कुछ ऐसा दिखता है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा अकाय

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 01, 2024 05:18 pm IST,  Updated : May 01, 2024 05:19 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाल में ही बेटे अकाय के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने बेटी वामिका की तरह ही बेटे अकाय की झलक भी दुनिया को नहीं दिखाई है, लेकिन अब बेटे अकाय के लुक्स से जुड़ी डिटेल्स बाहर आ गई हैं।

virat anushka son akaay- India TV Hindi
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। Image Source : INSTAGRAM

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों ही बच्चों वामिका और अकाय को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव रहे हैं। अनुष्का जब पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं तो उन्होंने इस बात का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था, लेकिन इस बार उन्होंने ये जानकारी भी साझा नहीं की। सीधे बेटे के जन्म के बाद ही दोनों ने ऐलान किया। आधिकारिक तौर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दोनों ही बच्चों की झलक दुनिया को नहीं दिखाई। बेटी वामिका की झलक तो फिर भी मैच के दौरान सामने आ गई, लेकिन बेटे अकाय की एक भी तस्वीर आज तक सामने नहीं आई है। अब तस्वीर भले ही सामने न आई हो लेकिन टीवी एक्टर आमिर आली ने बेटे की तस्वीर देख ली है और उन्होंने खुलासा कर दिया है कि विराट और अनुष्का का बेटा अकाय कैसा दिखता है। 

विराट के बारे में जब बोले आमिर आली

आमिर ने हाल ही में ही विराट के साथ एक विज्ञापन में काम किया है। जूम के साथ एक साक्षात्कार में आमिर ने विराट के साथ काम करने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि जब विराट अपने परिवार के बारे में बात करते हैं तो उनके चेहरे पर एक चमक आ जाती है। उन्होंने कहा, 'हमने क्रिकेट के बारे में बातचीत की, लेकिन जब उन्होंने अपने परिवार के बारे में बात की तो उनके चेहरे पर एक अलग चमक थी।'

कैसा दिखता है अनुष्का और विराट का बेटा

टीवी स्टार आमिर ने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे अपनी बेटी की फोटो दिखाई और अनुष्का के बारे में भी बात की। उनके चेहरे पर एक अलग सी चमक थी। वह सबसे प्यारी चीज थी जो मुझे उनके बारे में पसंद आई।' अकाय के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, 'अकाय बहुत प्यारा है। मैंने उससे कहा कि यह अच्छा है कि तुमने उन्हें दूर रखा। उन्होंने बताया कि बच्चों को मीडिया और प्रशंसकों से दूर रखने का फैसला अनुष्का का है। बच्चे तो बच्चों जैसे ही होने चाहिए, लेकिन वह बहुत गोलू मोलू और क्यूटी है, भगवान उसे आशीर्वाद दें।'

अनुष्का और विराट ने किया था ऐलान

बता दें, अनुष्का और विराट ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट किया। इसमें दोनों ने बताया, 'बहुत खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ हमको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन