1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर फॉल हो रहा है बहुत ज़्यादा तो तुरंत करें ये 5 काम, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दिया सुझाव

हेयर फॉल हो रहा है बहुत ज़्यादा तो तुरंत करें ये 5 काम, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दिया सुझाव

अगर हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है तो उसे कंट्रोल करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए इन बेहतरीन टिप्स को फॉलो करें

हेयर फॉल रोकने के उपाय- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH हेयर फॉल रोकने के उपाय

आजकल हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ी है। ज्यादा बाल झड़ने के पीछे पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव या स्कैल्प से जुड़ी समस्या जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ कहती हैं कि हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो करें। 

हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए इन पांच टिप्स को करें फॉलो

  • ये ब्लड टेस्ट कराएं: डॉक्टर आंचल कहती हैं कि हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए आयरन, थायरॉइड, विटामिन D और विटामिन B12 के लेवल की जांच करवाएं। आयरन, विटामिन D और विटामिन B12 की कमी बालों के झड़ने के सबसे आम कारण हैं। इनका टेस्ट करने के लिए के लिए अपने डॉक्टर से मिलें। ब्लड लेवल के आधार पर आपको छह महीने तक सप्लीमेंट्स की ज़रूरत पड़ सकती है।

  • दिन में दो बार पेप्टाइड हेयर सीरम का इस्तेमाल: डॉक्टर आंचल कहती हैं कि हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए आप रेडेन्सिल, एनागेन, बायोटिनिल, प्रोकैपिल जैसे पेप्टाइड्स का इस्तेमाल करें। ये हेयर फॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसे दिन में दो बार स्कैल्प पर लगाएं। इसे 3-6 महीने तक इस्तेमाल करना चाहिए।

  • हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट पर ध्यान दें: हेल्दी हेयर के लिए ज़रूरी है कि अपनी डाइट हेल्दी और बैलेंस्ड रखें। क्रैश डाइटिंग और अचानक वज़न कम होना बालों के झड़ने के सबसे आम कारणों में से एक है। अपनी डाइट में हेयर के लिए आप प्रोटीन, ओमेगा थ्री फैटी एसिड, विटामिन ई और मिनरल्स को शामिल करें ।

  • हेयर ट्रीटमेंट्स से बचें: जब आपके बाल झड़ रहे हों, तो किसी भी तरह के हेयर ट्रीटमेंट से बचना सबसे अच्छा होता है। कोई हेयर स्पा, केराटिन, सिस्टीन, हेयर बोटोक्स या कोई अन्य ट्रीटमेंट न करवाएँ। इससे बाल झड़ना और बढ़ सकता है। इन ट्रीटमेंट्स के बारे में सोचने से पहले बालों का झड़ना 80% तक कम होने का इंतज़ार करना सबसे अच्छा है।

  • स्कैल्प को साफ़ रखें:  अपने हेयर के स्कैल्प को एकदम साफ रखें। स्कैल्प साफ नहीं होने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है जिससे हेयर फॉल और भी बढ़  सकता है। हफ़्ते में कम से कम 2-3 बार बाल धोकर अपने स्कैल्प को साफ़ रखें। याद रखें कि शैम्पू से न तो बाल झड़ते हैं और न ही झड़ना रुकता है। इसका एकमात्र काम स्कैल्प को साफ़ करना है।

डॉक्टर आंचल कहती हैं की आमतौर पर बाल झड़ने की समस्या 3 महीने में अपने आप ठीक हो जाती है। अगर बाल झड़ने की समस्या ज़्यादा है और लंबे समय तक बनी रहती है, तो पूरी जाँच के लिए अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

शैम्पू करते समय की गई ये छोटी-छोटी गलतियां बालों को पहुंचा सकती हैं नुकसान, डॉक्टर से जानें सही तरीका

Latest Lifestyle News