हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए जानें कैसे करें अपने बालों की देखभाल?
हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए जानें कैसे करें अपने बालों की देखभाल?
हाल के दिनों में बालों का झड़ना (हेयर फॉल) एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके मुख्य कारणों में खराब पोषण, तनाव, हार्मोनल असंतुलन, कुछ दवाएं और प्रदूषण शामिल हैं। अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा झड़ते हैं और बीच में से टूट जाते हैं तो चलिए जानते हैं कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?
Published : Sep 29, 2025 11:46 pm IST, Updated : Sep 29, 2025 11:50 pm IST
1/5Image Source : freepik
हाल के दिनों में बालों का झड़ना (हेयर फॉल) एक गंभीर समस्या बन गई है, जिसके मुख्य कारणों में खराब पोषण, तनाव, हार्मोनल असंतुलन, कुछ दवाएं और प्रदूषण शामिल हैं। अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा झड़ते हैं और बीच में से टूट जाते हैं तो चलिए जानते हैं कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?
2/5Image Source : freepik
बेहतरीन प्रोडक्ट का करें इस्तेमाल: अपने बालों का ध्यान रखने के लिए सबसे पहले बेहतरीन हेयर केयर शैम्पू का चुनाव करें। बालों में हमेशा पैराबेन और सल्फेट फ्री शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। आपके बालों की मजबूत आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए शैम्पू पर निर्भर करती है।
3/5Image Source : freepik
हीट टूल्स का इस्तेमाल न करें: अगर आप चाहते हैं कि हेयर फॉल न हो तो हीट टूल्स का भूलकर भी इस्तेमाल न करें। हीट टूल्स बालों के जड़ों को कमजोर करते हैं।अगर आपको हीट टूल्स जैसे - फ्लैट आयरन, कर्लिंग आयरन या ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो आप इनका इस्तेमाल करते समय हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे या सीरम का उपयोग करें।
4/5Image Source : freepik
वुडन कॉम्ब का करें इस्तेमाल: आपके बाल अगर बीच से बहुत ज़्यादा टूट रहे हैं तो इसके पीछे आपक कॉम्ब भी हो सकता है।ऐसे में सबसे पहले अपना कॉम्ब फेकें और टूटने और उलझने को कम करने के लिए चौड़े दांतों वाली मुलायम ब्रिसल वाले वुडन कॉम्ब का उपयोग करें।
5/5Image Source : freepik
हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं: अपने बालों को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग मास्क या लीव-इन कंडीशनर का उपयोग ज़रूर करें। यूवी किरणों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए कैप या एसपीएफ युक्त हेयर प्रोडक्ट का उपयोग करें।