महिलाएं, अक्सर चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं से परेशान रहती हैं। ऐसे में एक अजीब समस्या है चेहरे में गर्मी और रेडनेस महसूस होना होना। आमतौर पर ये समस्या 45 की उम्र के बाद मेनोपॉज वाली महिलाओं में महसूस होती है। इसे हॉट फ्लैश (hot flashes in menopause) भी कहा जाता है। ये असल में हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। लेकिन, अब ये हार्मोनल असंतुलन कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों को भी परेशान करने लगा है। ऐसे में कई बार वो भी चेहरे में गर्मी, जलन और रेडनेस से परेशान हो जाती हैं। तो, आइए जानते हैं इसके लिए कुछ नेचुरल उपाय।
चेहरे की लालिमा को कैसे दूर करें? अपनाएं ये 3 नेचुरल चीजें- How to reduce redness on face quickly in hindi
1. एलोवेरा
एलोवेरा की खास बात यह है कि ये आपके चेहरे की रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये चेहरे को अंदर से शांत करता है और इसमें पैदा हुई गर्मी को कम करता है। इसके अलावा ये चेहरे में नमी और हाइड्रेशन देता है जिससे स्किन को आराम महसूस होता है।
2. दही
दही, चेहरे को शांत करने में मददगार है। दही का विटामिन सी पहले तो रेडनेस में कमी लाता है। फिर इसकी ठंडक चेहरे में गर्मी को शांत करती है और आपको बेहतर महसूस करवाती है। साथ ही ये अगर किसी एलर्जी के कारण भी ये समस्या है तो दही का विटामिन सी, इसका एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण इस समस्या से निजात पाने में मदद कर सकता है।
3. चंदन
चंदन एंटीबैक्टीरियल होने के साथ चेहरे को अंदर से शांत करने में मददगार है। ये स्किन को अंदर से ठंडा देती है और जलन में कमी लाती है। साथ ही ये रेडनेस में तुरंत कमी लाती है और आप कुछ ही देर में इसका रिलैक्सिंग और हीलिंग गुण महसूस कर सकते हैं। तो, अगर आपको इनमें से कोई भी दिक्कत हो तो इन 3 चीजों को अपने चेहरे पर जरूर लगाएं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News