1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों पर लगाएं दही से बना हेयर पैक, लंबे-घने-सिल्की बाल पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

बालों पर लगाएं दही से बना हेयर पैक, लंबे-घने-सिल्की बाल पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप भी अपने बालों को लंबा, घना और सिल्की बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको दही से बने हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं दही हेयर पैक?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कैसे बनाएं दही हेयर पैक?

क्या आप जानते हैं कि दही में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अब आपको लंबे, घने और सिल्की बालों के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड हेयर केयर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए दही से हेयर पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं कर्ड हेयर पैक?

कर्ड हेयर पैक बनाने के लिए आप दही, एलोवेरा जेल, जैतून के तेल और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दो स्पून एलोवेरा जेल, एक स्पून जैतून का तेल और एक स्पून शहद भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आप इस हेयर पैक को अपने बालों पर अप्लाई कर लीजिए। इन सभी चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके बालों की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 20 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों के लिए वरदान से कम नहीं

इस हेयर पैक की मदद से आपके बालों को पोषण मिल सकता है। इसके अलावा रूखे-बेजान बालों को मुलायम और मजबूत बनाने के लिए भी इस नेचुरल हेयर पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके बालों को चमकदार बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News