1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. समय से पहले सफेद होने लगे हैं बाल, समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

समय से पहले सफेद होने लगे हैं बाल, समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 15, 2025 02:17 pm IST,  Updated : May 15, 2025 02:17 pm IST

क्या आप भी सफेद बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस केमिकल फ्री हेयर पैक को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए।

सफेद बालों के लिए हेयर पैक- India TV Hindi
सफेद बालों के लिए हेयर पैक Image Source : FREEPIK

जब लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं, तब अक्सर उनके कॉन्फिडेंस पर बुरा असर पड़ने लगता है। अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप आंवला और मेथी दाने को यूज कर हेयर पैक बना सकते हैं। इस हेयर पैक की मदद से आप सफेद बालों समेत कई समस्याओं को अलविदा कह सकते हैं।

कैसे बनाएं आंवला और मेथी दाने का हेयर पैक?

घर पर हेयर पैक बनाने के लिए आपको एक स्पून आंवला पाउडर, एक स्पून मेथी पाउडर और पांच स्पून ऑलिव ऑइल की जरूरत पड़ेगी। इस हेयर पैक को बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले एक पैन में ऑलिव ऑइल डालकर अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए। अब गर्मागर्म ऑलिव ऑइल में आंवला पाउडर और मेथी पाउडर को एड कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अब आपको इस मिक्सचर को ठंडा होने देना है और फिर एक कांच की बॉटल में भर लेना है।

क्या है इस्तेमाल करने का तरीका?

आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात भर इस हेयर पैक को लगाए रखें। अगली सुबह आप किसी भी माइल्ड शैंपू को यूज कर हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ ही महीनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।

बालों की सेहत के लिए फायदेमंद

आंवला और मेथी दाने में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व सफेद बालों की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हेयर फॉल की समस्या को अलविदा कहने के लिए भी आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर आंवला-मेथी हेयर पैक आपके बालों को पोषण देने में असरदार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल