1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर कलर के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं, बालों पर लगाएं किचन में रखी ये चीज

हेयर कलर के लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं, बालों पर लगाएं किचन में रखी ये चीज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 17, 2025 10:00 am IST,  Updated : May 17, 2025 10:00 am IST

क्या आप भी हेयर कलर के लिए पार्लर में जाकर अच्छे-खासे पैसे खर्च करते हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में कॉफी को शामिल करके देखना चाहिए।

बालों के लिए फायदेमंद कॉफी- India TV Hindi
बालों के लिए फायदेमंद कॉफी Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोग बालों को रंगने के लिए केमिकल बेस्ड कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप नेचुरली अपने बालों को कलर कर सकते हैं। आपको बता दें कि हेयर कलर के लिए आपको कॉफी की जरूरत पड़ेगी।

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में पानी निकाल लीजिए। अब पानी में कॉफी एड कर इस मिक्सचर को अच्छी तरह से बॉइल होने दीजिए। इसके बाद गैस बंद करके इस मिक्सचर को छान लीजिए और फिर इसे ठंडा होने दीजिए। अब आपको हेयर वॉश करने के बाद कॉफी के पानी से अपने बालों को अच्छी तरह से भिगो लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक बालों को भीगा हुआ छोड़ दीजिए।

गौर करने वाली बात

हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप इस प्रोसेस को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको अपने बालों के कलर में फर्क दिखाई देने लगेगा। सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस तरह से कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे एक से बढ़कर एक फायदे

कॉफी में पाए जाने वाले तत्व आपके बालों को शाइनी और सिल्की बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप बालों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी कॉफी को इस तरह से अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हेयर ग्रोथ के लिए भी कॉफी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल