बालों को नेचुरली काला बनाना है तो इसके लिए बाजार में मिलने वाले हेयर कलर से बेहतर है कि मेहंदी का इस्तेमाल करें। मेहंदी से बालों को लंबे समय तक काला बनाकर रखा जा सकता है। हालांकि कुछ लोग मेहंदी के लाल रंग की वजह से सफेद बालों पर मेहंदी नहीं लगता हैं। अगर आप भी बालों पर मेहंदी वाला लाल रंग नहीं चाहते तो हम आपको मेहंदी लगाने और उसे बालों के लिए तैयार करने का खास तरीका बता रहे हैं। इससे बालों को नेचुरल काला रंग मिलेगा और बाल अंदर से मजबूत बनेंगे। बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी को सही तरीके से भिगोना जरूरी है।
सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी
बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी लगानी है तो सबसे पहले 4-5 सूखे आंवला ले लें। आंवला को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, जिससे ये मुलायम हो जाएं। अब आंवला को मिक्सी में डालकर पानी के साथ ही पीस लें। आंवला का अच्छा पेस्ट जैसा बनाकर तैयार करना है। अब आंवला के पेस्ट को किसी लोहे की कड़ाही या लोगे के बाउल में डालकर रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
लोहे की कड़ाही में आंवला भिगोकर मेंहदी में मिलाएं
लोहे के साथ आंवला का रंग काला हो जाएगा। इससे बालों को शाइन, मजबूती और अच्छा कलर मिलेगा। आंवला से सफेद बालों को जड़ से काला बनाने में मदद मिलती है। अब आंवला के पेस्ट को मिक्स कर लें। इसमें 1 नींबू का रस डाल दें और जरूरत के हिसाब से कोई भी मेहंदी मिला दें। आंवला के पेस्ट और मेहंदी की मात्रा बराबर रखनी है। सारी चीजों को मिक्स करें और 1 घंटे के लिए ढककर रख दें, जिससे मेहंदी अच्छी तरह सेट हो जाए।
अब बालों पर मेहंदी लगाते वक्त इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। पूरे बालों को अच्छी तरह से कवर कर लें और मेहंदी को 3 घंटे लगाकर छोड़ दें। बालों को शावर कैप से कवर कर लें। समय पूरा होने पर नॉर्मल पानी से बालों को धो लें। इसी तरह पूरे बालों पर हफ्ते में दो बार मेहंदी लगाएं। इससे बालों को एकदम नेचुरल रंग मिलेगा। आपके बाल कुछ ही दिनों में काले हो जाएंगे।
Latest Lifestyle News