मेहंदी लगाने से ड्राई नहीं होंगे बाल, घोलते वक्त मिला दें ये चीजें
मेहंदी लगाने से ड्राई नहीं होंगे बाल, घोलते वक्त मिला दें ये चीजें
What To Add In Mehndi For Hair: सफेद बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन मेहंदी लगाने से कई बार बाल काफी ड्राई हो जाते हैं। इसके लिए मेहंदी को घोलते वक्त इन चीजों को मिला लें।
Published : Oct 24, 2025 01:05 pm IST, Updated : Oct 24, 2025 01:05 pm IST
1/5Image Source : Freepik
मेहंदी बालों को नेचुरली काला बनाने में असरदार होती है। अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए मेहंदी में अंडे की जर्दी यानि अंडे का सफेद वाला हिस्सा मिला लें। इससे बाल काफी सिल्की हो जाएंगे।
2/5Image Source : Freepik
मेहंदी को घोलते वक्त ताजा एलोवेरा जेल मिला लें। इससे मेहंदी बालों को ज्यादा ड्राई नहीं करेगी। एलोवेरा को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे बाल मुलायम होंगे।
3/5Image Source : Freepik
अगर आपको ये चीजें नहीं मिलानी तो मेहंदी को चाय के पानी के घोल में मिक्स कर लें। ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मेहंदी से बालों को ड्राई होने से बचाते हैं।
4/5Image Source : Freepik
बालों पर मेहंदी लगाने से पहले बालों पर हल्का तेल लगा लें। ऐसा करने से बाल रूखे और बेजान नहीं होंगे। मेहंदी के बाद भी आपके बाल एकदम शाइनी बने रहेंगे।
5/5Image Source : Freepik
अगर आप मेहंदी को सूखे बालों में लगा रहे हैं तो घोल बनाते वक्त इसमें दही डालकर मिक्स कर लें। दही से बालों की ड्राईनेस कम होगी और मेहंदी के बाद भी बाल रूखे नहीं लगेंगे।