1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 30 की उम्र के बाद चेहरे को रखना चाहते हैं जवां, तो घर पर बनाएं ये खास सीरम, एजिंग की समस्या हो सकती है दूर

30 की उम्र के बाद चेहरे को रखना चाहते हैं जवां, तो घर पर बनाएं ये खास सीरम, एजिंग की समस्या हो सकती है दूर

आज के समय में 30 की उम्र पार करते ही लोगों के चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप घर पर सीरम बनाकर एजिंक के लक्षणों को कंट्रोल कर सकते हैं। यहां जान लें सीरम बनाने का तरीका।

30 की उम्र के बाद चेहरे को रखना चाहते हैं जवां, तो घर पर बनाएं ये खास सीरम- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC 30 की उम्र के बाद चेहरे को रखना चाहते हैं जवां, तो घर पर बनाएं ये खास सीरम

30 की उम्र पार करते ही त्वचा में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे चेहरे पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और ढीलापन जैसी एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में एजिंग की समस्या को दूर करने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले सीरम का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे एंटी-एजिंग सीरम केमिकल से भरपूर होते हैं, जो कभी-कभी सेंसेटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर ही एंटी एजिंग सीरम तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सीरम बनाने का तरीका। 

सीरम बनाने के लिए सामग्री

  • एलोवेरा जेल (2 चम्मच)
  • गुलाब जल (1 चम्मच)
  • विटामिन ई कैप्सूल (2 पीस)
  • बादाम का तेल या आर्गन ऑयल (1 चम्मच)
  • ग्लिसरीन (आधा चम्मच)

सीरम तैयार करने का तरीका 
सबसे पहले एक साफ कांच की कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डालें और इसे अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें बादाम का तेल और ग्लिसरीन डालें। इन सभी सामग्रियों को तब तक चम्मच से मिलाते रहें जब तक कि यह एक स्मूथ, क्रीमी और सीरम जैसी कंसिस्टेंसी में न आ जाए। इसके बाद इस सीरम को एक साफ, कांच की ड्रॉपर बोतल में स्टोर कर लें। इसे आप फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद सीरम की 3-4 बूंदें अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से ऊपर की ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करें, जब तक कि सीरम त्वचा में पूरी तरह समा न जाए। रात भर इसे लगा रहने दें ताकि सोते समय यह आपकी त्वचा को रिपेयर कर सके।

इस सीरम के फायदे
झुर्रियों से छुटकारा 
विटामिन ई और बादाम तेल का कॉम्बिनेशन फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जिससे समय से पहले आने वाली झुर्रियां रुकती हैं।

त्वचा में कसाव
एलोवेरा जेल त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है, जिससे ढीली त्वचा में कसाव आता है।

नेचुरल ग्लो
यह सीरम डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम कर चेहरे की रंगत को निखारता है।

Latest Lifestyle News