उम्र का बढ़ना एक प्राकृतिक क्रिया है लेकिन कई लोग बुढ़ापा सुनकर ही डरते हैं। अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिखना चाहती हैं तो इन कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो इससे आपकी त्वचा की चमक बरकरार रहेगी। दरअसल, बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में कोलेजन का स्तर कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, ढीलापन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। डॉ. हंसा योगेंद्र कहती हैं कि सही खानपान, नियमित व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर लंबे समय तक त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है।
बढ़ती उम्र में त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स
-
कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स लें: कोलेजन एक प्रोटीन है जो आपकी स्किन को मजबूती, प्रदान करता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है कोलेजन की मात्रा कम होते जाता है। ऐसे में कोलेजन बढ़ाने के लिए मोरिंगा की पत्तियों को एक कप पानी में 2 मिनट तक उबालकर पीने से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर और रंग-बिरंगी सब्जियों वाला भोजन करें। खाने में काली मिर्च और हल्दी को भी शामिल करें। त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन C, विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और पर्याप्त पानी का सेवन करें।
-
चीनी से दूरी बनाएं: जंक फूड और अधिक चीनी से दूरी बनाएं। चीनी और रिफाइंड फूड्स का सेवन शरीर में सूजन बढ़ाने के साथ-साथ कोलेजन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए मिठाइयों, मीठे पेय पदार्थों, मैदा और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन सीमित करें और उनकी जगह प्राकृतिक व पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।
-
नियमित एक्सरसाइज करें: उम्र बढ़ने के साथ, हड्डियन कमजोर होने लगती हैं और मसल्स लॉस होने लगता है। इसलिए अपने आप को एक्टिव रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम या योग करें। व्यायाम करने से न केवल हड्डियों और जोड़ों की मजबूती वापस आती है, बल्कि संतुलन सुधरने से गिरने और चोट लगने का खतरा भी कम होता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं और स्किन हेल्दी बनी रहती है।