त्योहार आते ही फैशन जगत की रौनक भी बढ़ने लगती है। हाल ही में अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में सब्यसाची ने दिवाली रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें एक्ट्रेस रानी मुखर्जी बेहद क्लासी मॉर्डन लुक में पहुंचीं। रानी ने अपनी साड़ी को मॉडर्न ग्लैमर टच के साथ पहना, जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है। सिंपल लुक में भी रानी काफी आकर्षक लग रही हैं। उनकी मैटलिक ग्रे साड़ी फेस्टिवल पर आपको मॉर्डन लुक दे सकती है।
अमेरिकन एक्टर और राइटर काल पेन ने अपने इंस्टाग्राम पर रानी मुखर्जी से फोटो शेयर की हैं। रानी ने सिंपल लेकिन बेहद आकर्षक तरीके से साड़ी को कैरी किया है।
मेटैलिक ग्रे साड़ी में कमाल लगीं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने मोनोक्रोमैटिक मेटैलिक-ग्रे पैलेट वाली शानदार स्टाइल स्टेटमेंट साड़ी पहनी है। उन्होंने लिक्विड-ग्रे सैटिन साड़ी को इस इवेंट के लिए चुना है जो अपनी शाइनिंग वाली फिनिश और फ्लूइड ड्रेप की वजह से सबसे अलग दिख रही हैं। कपड़े की हल्की चमक ने क्लासिक सिक्स-यार्ड सिल्हूट और एकदम स्लीक मॉर्डन लुक दिया है। रानी ने साड़ी को मैचिंग प्लंजिंग वी नेक वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है जिससे उन्हें एक सीमलेस मोनोक्रोमैटिक लुक मिल रहा है।
रानी ने मिनिमल ज्वैलरी के साथ एक्सेसरीज़ में विंटेज चार्म और मॉडर्न स्टाइलिंग के लिए बोल्ड और मोटे फ्रेम वाले काले चौकोर चश्मे को चुना है। जो उनके पूरे लुक को काफी ग्लैमरस बना रहा है। रानी का ये लुक उन्हें इंटेलिजेंट लुक देते हुए त्योहारों पर एक नया ट्विस्ट दे रहा है। रानी ने साड़ी के साथ एक सुंदर सिल्वर-एम्बेलिश्ड मिनी बैग कैरी किया है जिसमें एक नाजुक चेन स्ट्रैप था। साड़ी के साथ उन्होंने नाजुक ड्रॉप इयररिंग्स, लेयर्ड ब्रेसलेट और एक मेटैलिक रिस्टवॉच पहनी है, जो उनके शिमरी लुक को पूरा कर रहा है।
मेकअप और फैशन टिप्स
रानी ने अपने साड़ी लुक के साथ वाइब्रेंट रेड लिपस्टिक लगाई है जो मेटैलिक-ग्रे साड़ी के साथ खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वॉर्म लुक के लिए रानी ने इस शेड को चुना है। उन्होंने ब्राउन-हाइलाइटेड बालों को साइड पार्टिंग के साथ ढीले, वॉल्यूमिनस वेव्स में स्टाइल किया है, जो शोल्डर लेंथ तक आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने सॉफ्ट ग्लोइंग कॉम्प्लेक्शन और न्यूट्रल आई मेकअप के साथ अपने ओवरऑल लुक को पॉलिश्ड किया है।
त्योहार के लिए मॉर्डन साड़ी लुक
रानी का ये लुक त्योहार पर मॉर्डन लुक देने के लिए अच्छा ऑप्शन है। पारंपरिक साड़ियों को जमाने में रानी की फ़्लूइड मेटैलिक ड्रेप साड़ी ग्लैमरस लुक और कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए त्योहार के लिए अच्छी है। त्योहार पर ज्यादा हैवी कपड़े पहनने की जरूरत नहीं है कई बार कुछ आकर्षक सिल्हूट और स्लाइलिश आउटफिट भी आपकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।
Latest Lifestyle News