बालों के लिए विटामिन डी से भरपूर मछली: विटामिन डी से भरपूर मछली (fish benefits for hair in hindi), सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। मछली में ओमेगा-3 होता है जो कि बालों के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा मछली में बायोटिन भी होता है जो कि बालों के लिए बेहद जरूरी तत्व है। पर उससे अलावा भी बालों के लिए मछली खाने के कई फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बालों के लिए विटामिन डी से भरपूर मछली खाने के फायदे-Vitamin d in fish benefits for hair in hindi
1. मछली का विटामिन डी बालों को झड़ने से रोकता है
विटामिन डी (Vitamin d for hair) बालों के रोम को बढ़ने के लिए उत्तेजित करता है और इसलिए जब शरीर पर्याप्त नहीं होता है, तो हमारे बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। विटामिन डी की कमी को एलोपेसिया यानी आप गंजेपन के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो विटामिन डी से भरपूर मछली खाएं।
2. मछली का ओमगा-3 बालों की ग्रोथ बढ़ाता है
बालों के रोम और त्वचा को, बढ़ने के लिए प्रोटीन और पोषक तत्वों की जरुरत होती है। ऐसे में मछली में पाए जाने वाला ओमेगा-3 बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है। ये आपके बालों की जड़ों से पोषण देता है और इसमें ऑयल मॉलिक्यूल को लॉक करता है। इससे बाल बढ़ते हैं और शाइनी नजर आते हैं।
Image Source : freepikgrey_hair
3. काले बालों के लिए मछली
मछली ओमेगा-3 और ओमेगा-6 सप्लीमेंट से भरपूर है जो कि बालों में कोलेजन बूस्ट करने का काम करता है। ये बालों की रंगत बढ़ाने के साथ इन्हें असमय सफेद होने से बचाता है। साथ ही मछली खाना बालों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है जिससे आपके बालों की रंगत बनी रहती है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News