खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन किसे नहीं पंसद होता है। नेचुरली निखार पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं। दादी नानी के ज़मीन के नुस्खे फायदेमंद भी होते हैं शहद और नींबू का मिश्रण ऐसा ही एक आसान और बेहतरीन घरेलू उपाय है। अगर आप शहद में नींबू का जूस मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे स्किन को कई फायदे मिलते हैं. दरअसल, यह कॉम्बिनेशन एंटीबैक्टीरियल और विटामिन सी जैसे गुणों से भरपूर होता है जो स्किन को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इसे लगाने के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका क्या है?
शहद और नींबू का कॉम्बिनेशन क्यों हैं फायदेमंद?
शहद और नींबू का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए क्लीनिंग, हाइड्रेशन और रिपेयर तीनों का काम करता है। शहद के मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को नमी देकर उसे मुलायम और हेल्दी बनाता है, वहीं नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ और दाग-धब्बों से मुक्त करने में मदद करते हैं।
स्किन को मिलते हैं कौन से फायदे?
शहद और नींबू मिलकर त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, स्किन को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करते हैं, मुंहासों को कम करने में कारगर हैं. साथ ही यह कॉम्बिनेशन त्वचा की रंगत निखारता है और बढ़ती उम्र के दिखने वाले लक्षणों को भी कम करता है। यानी इसके नियमित इस्तेमाल से, आपकी त्वचा की बनावट, रंगत और चमक में बेहतरीन सुधार होता है।
क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?
1 चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि नींबू का रस ज़्यादा न हो। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से 10–15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से अपनी स्किन को वॉश करें।
हालांकि, अगर आप धूप में कहीं बाहर निकल रहे हैं तब नींबू का इस्तेमाल न करें। इससे स्किन सेंसिटिव हो सकती है। साथ ही अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा सेंसिटिव है, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News