1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर पर हाथ फेरते ही निकल आता है बालों का गुच्छा? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, कमजोर बालों की हो जाएगी छुट्टी

सिर पर हाथ फेरते ही निकल आता है बालों का गुच्छा? नारियल तेल में ये 2 चीजें मिलाकर लगाएं, कमजोर बालों की हो जाएगी छुट्टी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Apr 09, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 01:06 pm IST

अगर आपका भी हेयर फॉल बहुत ज़्यादा हो रहा है तो नारियल तेल में इन दो जादुई चीजों को मिलाएं और अपने बालों की जड़ों पर लगाएं। इससे आपको कुछ महीनों में बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा

नारियल तेल - India TV Hindi
नारियल तेल Image Source : UNSPLASH/FREEPIK

बालों का झड़ना इन दिनों बेहद आम है। खराब खानपान, बढ़ता प्रदूषण और अनियमित जीवनशैली का प्रभाव हमारे बालों पर भी पड़ता है।  लाइफस्टाइल से जुड़ी इन सभी वजहों से हेयरफॉल की समस्या इस कदर बढ़ी है कि कम उम्र में ही लोग गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। बच्चों से लेकर महिला पुरुष हर कोई बेजान और कमजोर बालों की गिरफ्त में है। अगर आप भी हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो पाने हेयर केयर रूटीन में नारियल तेल के साथ करी पत्ता और मेथी के बीज को शामिल करें चलिए जानते हैं इन तीनों का मिश्रण बालों की सेहत पर कैसा काम करता है?

नारियल, करी पत्ता और मेथी का कॉम्बिनेशन पोषक तत्वों से है भरपूर 

नारियल, करी पत्ता और मेथी का कॉम्बिनेशन पोषक से भरपूर है। इसमें फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन (A, B, C, E) और ज़रूरी मिनिरल्स जैसे आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह मिश्रण बालों के विकास, सिर की त्वचा के स्वास्थ्य और संपूर्ण पोषण को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह मिश्रण एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लैमटरी के रूप में भी काम करता है।

यह कॉम्बिनेशन बालों की कौन सी परेशानियां करता है दूर?

नारियल तेल, करी पत्ता और मेथी दानों का कॉम्बिनेशन बालों को मज़बूत बनाने, उनकी ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ़ कम करने और समय से पहले सफ़ेद होने से रोकने का एक असरदार उपाय है। प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह मिश्रण स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की डेंसिटी को बढ़ाता है।

कैसे बनाएं यह ऑयल?

  • सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा पैन रखें।

  • अब इस पैन में एक कप नारियल तेल और 20 से 25 करी पत्ता डालें। गैस की आंच स्लो रखें।

  • अब इसमें दो चम्मच मेथी का पाउडर डालें। और इन्हें तब तक पकाएं जब तक यह उबलने न लगे।

  • आखिर में तेल को छानें और एक कंटेनर में रखें

  • बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में तीन दिन इस ऑयल का इस्तेमाल करें। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल