1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए क्या लगाएं, अपनाएं देसी नुस्खे, निकल जाएगा सारा मैल

गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए क्या लगाएं, अपनाएं देसी नुस्खे, निकल जाएगा सारा मैल

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 11, 2026 06:00 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 06:00 pm IST

How to remove blackness of neck: क्या आप गर्दन के कालेपन से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ देसी घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

गर्दन के कालेपन से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
गर्दन के कालेपन से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : ANAYSA/YT

गर्दन का कालापन अक्सर आपके पूरे लुक को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। अगर आप नेचुरली गर्दन के कालेपन को हटाना चाहते हैं, तो आज हम आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। आपकी गर्दन पर जमा सारा मैल और सारी गंदगी महज कुछ ही मिनटों में दूर हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहा जा सकता है।

फायदेमंद साबित होगा बेकिंग सोडा- आपको एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी निकाल लेना है। इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। जब आप अपनी गर्दन को रगड़ते हुए साफ करेंगे, तो गर्दन पर जमा हुआ सारा मैल-सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

इस्तेमाल कर सकते हैं नींबू- नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड गर्दन के कालेपन से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। एक कटोरी में शहद और नींबू का रस निकालिए और दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आपको इस मिक्सचर को अपनी गर्दन पर लगाना है। इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप आसानी से गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा बेसन- एक कटोरी में बेसन, दही और हल्दी पाउडर निकाल लीजिए। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और फिर अपनी गर्दन पर लगा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस मिक्सचर को अपनी गर्दन पर लगाए रखिए। काली गर्दन को गोरा करने के लिए बेसन, दही और हल्दी पाउडर के मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल